Anupama के अनुज ने मलाइका अरोड़ा संग इस गाने पर किया धांसू डांस, VIDEO देख झूम उठेंगे आप

सीरियल अनुपमा में अनुज की भूमिका निभाने वाले अनुज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें मलाइका अरोड़ा संग डांस करते देखा जा सकता है.

रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में अनुज का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना जल्द ही सोनी टीवी के पॉपुलर शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आएंगे. इसमें दर्शक एक्टर को खाना बनाते हुए देखेंगे. शो के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं. जिसमें गौरव कहते हैं कि मैंने तो कुकिंग शो को आसान समझा था, लेकिन इसमें तो बिना कट के लिए कई डिश बनानी होती है. इसी बीच सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के स्टार्स इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर के मंच पर पहुंचे. जहां गौरव खन्ना ने चौका मारते हुए मलाइका अरोड़ा संग धांसू डांस किया. दोनों ने दबंग फिल्म के गाने अनारकली डिस्को चली पर जमकर ठुमके लगाए. गौरव सिजलिंग एक्ट्रेस की अदाओं में इनते खो गए कि वह जमीन पर लेटकर डांस करने लगे. फैंस इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”अब अनुपमा को छोड़कर अनुज मलाइका मैंम के पास चला.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अनुज हमारा जहां भी जाएगा छाएगा ही… बहुत अच्छा डांस था.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मलाइका के सामने तो हर कोई फीका लगता है.” सेलिब्रिटी मास्टरशेफ 27 जनवरी से शुरू होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Celebrity MasterChef: अनुपमा के अनुज ने बनाया बेस्वाद खाना, फराह खान ने टेस्ट करते ही फेंक दिया, फैंस बोले- ये क्या…

यह भी पढ़ें- Celebrity MasterChef में टीवी स्टार्स की हालत हुई टाइट, VIDEO देख आप भी कहेंगे- क्या से क्या हो….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >