Anupama: गौरव खन्ना ने शो री-एंट्री करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर राजन शाही मुझे कहानी में….

Anupama: रूपाली गांगुली के शो को गौरव खन्ना ने अलविदा कह दिया है. एक्टर ने अनाउंस किया कि अब वो शो का हिस्सा नहीं है. हालांकि एक दूसरे इंटरव्यू में अनुज ने ये भी हिंट दिया कि अगर राजन शाही चाहे तो वह वापसी भी कर सकते हैं.

Anupama: अनुपमा के फैंस का दिल टूट गया जब अभिनेता गौरव खन्ना ने शो से बाहर निकलने की अनाउंसमेंट की. अभिनेता ने रूपाली गांगुली के साथ रोमांटिक लीड अनुज की भूमिका निभाई थी. अनुज और अनु की जोड़ी काफी पॉपुलर थी और फैंस उन्हें प्यार से मान भी कहते थे. हालांकि लीप के बाद से अनुज गायब दिख रहे थे. उन्हें किसी प्रोमो में भी नहीं देखा गया. अब तो एक्टर ने शो को छोड़ने की घोषणा भी कर दी. हालांकि गौरव ने एक हिंट जरूर दिया है कि अगर कहानी में उनकी डिमांड हुई तो वह लौट सकते हैं.

गौरव खन्ना शो में कर सकते हैं एंट्री

गौरव खन्ना ने इंडिया टूडे संग बात करते हुए कहा कि हालांकि उनके जाने से कई लोगों को झटका लग सकता है, लेकिन सभी को यह समझने की जरूरत है कि टीवी शो को आगे बढ़ते रहना होगा. उन्होंने शेयर किया, “मेरे लिए, यह एक कोमा है, न कि फुल स्टॉप.” अब अनुज का पार्ट खत्म हो गया है, जैसा कि राजन सर ने मुझे बताया था, लेकिन यदि आवश्यकता हुई, और अगर मैं फ्री हूं और वापस जरूर आएंगे.”

गौरव ने फैंस को कहा धन्यवाद

गौरव ने कहा कि अनुज का किरदार निभाना एक ऐसा अनुभव है, जिसे वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते. उन्होंने कहा, “जहां तक ​​मैं जानता हूं, सभी फैंस निराश हैं कि मैं चला गया, लेकिन राजन सर ने मुझे काफी सपोर्ट किया और हर कदम पर मेरे पीछे खड़े रहे. मुझे प्यार दिखाने वाले फैंस के बहुत सारे मैसेज और वीडियो मिलते हैं. वह बुजुर्ग लोग हैं, कुछ अस्पताल में भी बीमारी से लड़ रहे हैं और शो से जुड़े हुए हैं. चार साल के बच्चे के माता-पिता ने मुझे बताया कि कैसे वह केवल तभी खाना खाती है, जब अनुज टीवी पर आता है.”

Also Read- Anupama: अधूरी रह गई अनुपमा-अनुज की लव स्टोरी, गौरव खन्ना ने शो को कहा अलविदा, कहा- अनुज का चैप्टर बंद हो गया

Also Read- Anupama: अनुज की बेटी बा को मारेगी थप्पड़, राही को होगा अपनी गलती का अहसास, अनु के ना होने पर लीला लेगी बड़ी फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >