Anupama: इस फंक्शन के लिए अनुपमा-राही आए साथ, अनुज को किया याद, पति के प्यार में डूबी अनु

Anupama: स्टार प्लस का सबसे ज्यादा रेटिंग वाला ड्रामा “अनुपमा” अपने दर्शकों को इमोशनल उतार-चढ़ाव और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से बांधे रखता है. शो में जन्माष्टमी का उत्सव पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है. जिसके बाद राही और अनु एक साथ आते हैं और अनुज की याद में खो जाते हैं.

Anupama: रूपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया स्टारर शो “अनुपमा” दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक बना हुआ है. टीआरपी रेटिंग में ये टॉप पर बना रहता है. हाल ही में मेकर्स ने शो में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न पेश किया. जिसमें अपकमिंग ट्रैक में, जन्माष्टमी का उत्सव चार पीढ़ियों को एक साथ लेकर आता है. पूरा परिवार भगवान कृष्ण के सामने भक्ति में लीन होता है. अनुपमा का हृदय प्रेम और पुरानी यादों से भर जाता है. अपने प्रियजनों से घिरी, वह त्योहार के बीच अनुज की यादों में खो जाती है.

अनुज की यादों में गुम हो जाती है अनुपमा और राही

इसी बीच अनुपमा और राही भगवान कृष्ण की मूर्ति के सामने आमने-सामने आती हैं. दोनों अनुज के ख्यालों में खो जाती है. हालांकि एक दूसरे से खुलकर कुछ कह नहीं पाती. जैसे-जैसे जन्माष्टमी का उत्सव पूरे जोश के साथ आगे बढ़ता है, माहौल संगीत और नृत्य वाला बन जाता है. अनुपमा का दिल गरबा की लय पर झूम उठता है. वह खुशी के साथ उत्सव में शामिल होती है, लेकिन उसकी खुशी अनुज की यादों से गहराई से जुड़ी रहती है.

गौतम, वकील लेकर शाह हाउस में मारेगा एंट्री

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में प्रार्थना की शादी की तैयारियां हो रही होती है. जिसके बाद गौतम कोठारी हवेली में अचानक एक वकील लेकर आता है, यह देखकर शाह परिवार शॉक्ड हो जाता है. गौतम की उपस्थिति से पता चलता है कि वह गंभीर इरादों से आया है. इसी बीच वसुंधरा शाह हाउस आती है. जहां सब उसे देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन वह कहती है कि जश्न मनाने नहीं आई हैं. वह कुछ दस्तावेज मांगती है और प्रार्थना को थमा देती है और कहती है कि हल्दी लगाने के बजाय, वे उसकी जिम्मेदारी उठाने आई है. वह कहती है कि उसका बच्चा जन्म लेने के बाद उसके पास नहीं बल्कि उसके असली पिता के पास ही रहेगा.

यह भी पढ़ें- Coolie vs War 2 Box Office Day 7: रजनीकांत या ऋतिक रोशन, बॉक्स ऑफिस पर कौन हिट कौन फ्लॉप, आंकड़े झटका देने वाले

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन ने अभीरा संग शादी करने से किया मना, ये शख्स बिछड़े जोड़े को मिलाएगा, गीतांजलि बनेगी विलेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >