Anupama: कोठारी हाउस की ये बेटी शादी कर आएगी शाह हाउस में, ख्याति का दिखेगा भयानक रूप, आर्यन की मौत को लेकर होगा हंगामा

Anupama: शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि बा अंश के लिए रिश्ता तय करेगी, लेकिन वह इसके लिए मना कर देगा. बा उसे समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन वह उनकी कोई बात नहीं सुनेगा. दूसरी तरफ अनु लौटकर अपने घर आती है और सारी बात जसप्रीत को बताती है.

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया है. लीप के बाद की कहानी काफी बदल गई है. माही और राही के साथ कोठारी हाउस में परी की एंट्री हो गई है. परी, राजा की पत्नी है और दोनों की शादी कैसे हुई, इसके बारे में कुछ पता नहीं है. माही ऑफिस में प्रेम के साथ काम करती है, जबकि राही घर पर रहकर सबका ख्याल रखेगी. हालांकि ख्याति हर कदम पर राही को ताने देती रहती है. दूसरी तरफ अनु अपने अतीत में फंसी हुई है. उसे बार-बार आर्यन की मौत याद आती है. अनु इस सदमे से निकल नहीं पा रही है.

अंश के लिए रिश्ता तय करेगी बा

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंश के लिए बा रिश्ता देख रही है और वह उसके लिए रिश्ता तय कर देगी. हालांकि अंश इस रिश्ते से मना कर देगा. बा कहती है कि वह जानती है कि अंश, प्रार्थना की वजह से शादी नहीं कर रहा. बा की बात सुनकर अंश गुस्सा हो जाएगा. बा अनु का नाम लेकर ताना देगी कि वह घर छोड़कर जाने के बाद बाहर मौज कर रही होगी. दूसरी तरफ अनु लौटकर अपने घर आती है और सारी बात जसप्रीत को बताती है.

ख्याति का दिखेगा भयानक रूप

कोठारी हाउस में पराग, राही को अपने सपने को पूरा करने के लिए मोटीवेट करेगा. राही मुंबई जाकर कुछ करने का सोचेगी. दूसरी तरफ प्रार्थना, अंश से कहती है कि शादी सही समय पर होनी चाहिए. अंश उससे कहता है कि शादी सही इंसान से होनी चाहिए. दोनों को बात करते हुए गौतम देख लेगा और ताने देगा उन्हें. प्रार्थना उसकी बातों को मुंह तोड़ जवाब देती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कोठारी परिवार में राही के जन्मदिन मनाने को लेकर तैयारी होगी. हालांकि ख्याति बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाएगी और कहेगी कि ये पार्टी आर्यन की मौत के लिए रखी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >