Anupama: 2 महीने में ही शो को अलविदा कहने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन ने कहा-मुझे नहीं पता ये क्यों हुआ

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा में इसी साल अक्टूबर में अलीशा परवीन ने एंट्री ली थी. हालांकि अब वह रूपाली गांगुली के शो को अलविदा कह रही है. इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

Anupama: रूपाली गांगुली अभिनीत अनुपमा में इसी साल अक्टूबर में 15 साल का लीप आया था. लीप के बाद गौरव खन्ना, मदालसा शर्मा, निधि शाह, सुधांशु पांडे सहित कई अन्य एक्टर्स ने शो छोड़ दिया. लीप के बाद राही के किरदार में अलीशा परवीन की एंट्री हुई. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही कि अलीशा शो को अलविदा कहने वाली है. इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

अनुपमा को अलविदा कह रही राही

अलीशा परवीन ने राजन शाही के शो अनुपमा में अक्टूबर 2024 में एंट्री ली थी. दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने शो छोड़ने का मन बना लिया. इंडिया फोरम ने जब इस बारे में एक्ट्रेस से पूछा तो, एक्ट्रेस ने कहा, ”हां, मैं शो छोड़ रही हूं. हालांकि फैंस उनके शो छोड़ने की बात से काफी दुखी होंगे. अलीशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ”मैंने शो नहीं छोड़ा, लेकिन मुझे नहीं पता ये आखिर क्यों हुआ. सबकुछ सही था, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा ये अचानक क्यों हुआ. ये मेरे लिए भी शॉकिग है, लेकिन राही और आध्या के किरदार को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया. मैंने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की थी, लेकिन अचानक क्या हुआ इसके पीछे की वजह नहीं पता.”

जानें अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही, प्रेम के बारे में सोचती है और खुद से कहती है उसे प्रेम से प्यार है. अनु उससे कहती है कि प्रेम एक अच्छा लड़का है, लेकिन वह कुछ दर्द छुपा रहा है. अनु उससे पूछती है वह प्रेम के बारे में क्या सोच रही. राही ये सुनकर चौंक जाती है. राही फैसला करती है कि वह प्रेम के बारे में अनु से बात करेगी. अनु, राही को बताती है कि माही, प्रेम से बहुत प्यार करती है. अनु कहती है माही बचपन से ही काफी परेशान रही है और अगर उसे प्रेम नहीं मिला तो वह खुद को संभाल नहीं पाएगी. राही को समझ नहीं आता कि वह इसपर क्या बोले. राही की आंखों आंसू आ जाते हैं. अनु उससे पूछती है वह क्यों रो रही है.

Also Read- Anupama: राही के लिए फूट-फूटकर रोएगा प्रेम, होगी गुंडों से खतरनाक लड़ाई, क्या अनु जान पाएगी दोनों के प्यार के बारे में

Also Read- Anupama: शो में अनुज की वापसी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुपमा की जिंदगी का…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >