Anupama New Entry: नई ईशानी बनकर इस हसीना ने शो में ली एंट्री, विदुषी तिवारी को किया रिप्लेस

Anupama New Entry: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में ईशानी का किरदार निभाने वाली विदुषी तिवारी को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण शो छोड़ना पड़ा. उनकी जगह अब एक नई हसीना ने ले ली है. आइये जानते हैं नई ईशानी के बारे में.

Anupama New Entry: स्टार प्लस का टॉप रेटेड शो में से एक अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. हाल ही में शो में ईशानी का किरदार निभाने वाली विदुषी तिवारी को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण शो छोड़ना पड़ा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर को कंफर्म भी किया. उनके जाने से फैंस काफी दुखी हो गए. हालांकि अब मेकर्स को नई ईशानी मिल गई है. जी हां अक्षिता वात्स्यायन ने विदुषी को रिप्लेस किया है.

अनुपमा में नई ईशानी बनकर आई अक्षिता वात्स्यायन

दरअसल विदुषी के जाने के बाद अनुपमा के निर्माता राजन शाही और दीपा शाही ने किरदार के सफर को जारी रखने का फैसला किया और उन्होंने अभिनेत्री अक्षिता वात्स्यायन को नई ईशानी की भूमिका निभाने के लिए चुना. अक्षिता को ‘ये है चाहतें’ में देखा गया था. उन्होंने दंगल टीवी पर शशि सुमीत प्रोडक्शंस के शो में मुख्य भूमिका भी निभाई थी. अपने स्क्रीन प्रेजेंस के साथ, अक्षिता से ईशानी के किरदार में एक नई एनर्जी लाने की उम्मीद है. मेकर्स को भी विश्वास है कि वह इस भूमिका के साथ पूरा न्याय करेंगी.

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रेक में क्या हुआ खास

अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार बना हुआ है, क्योंकि समर की आत्मा सालों बाद अनु के पास आई है. उसने कहा कि उसे जानबूझकर मारा गया था और उसे मारने वाले अब भी जिंदा है, इसलिए उसकी आत्मा को मुक्ति नहीं मिल रही है. वह अपनी मां से मदद मांगता है. जिसके बाद अनु खूनी का पता लगाने की पूरी कोशिश करती है. गहरी तहकीकात के बाद अनुपमा को अचानक पता चलता है कि समर की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति प्रकाश से जुड़ा है. देविका और राही को खतरा महसूस होता है और वे चिंतित होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 ने रजनीकांत की कुली को पछाड़ा, बनी 2025 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >