Anupama: क्या बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अनुपमा को अलविदा कह देंगी रूपाली गांगुली, जानिए सच्चाई

सीरियल अनुपमा दर्शकों का फेवरेट सीरियल है. बीते दिन रूपाली गांगुली बीजेपी में शामिल हो गई है. जिसके बाद फैंस सोच रहे कि वो अनुपमा छोड़ देगी. अब इसपर सच्चाई सामने आई है.

Anupama: सीरियल अनुपमा की लोकप्रियता आज किसी से छिपी नहीं है. रूपाली गांगुली इसमें मुख्य किरदार अनुपमा का रोल निभा रही हैं. सीरियल अपनी कहानी को लेकर सुर्खियों मे रहता है. हाल ही में एक्ट्रेस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है. बीजेपी में शामिल होते ही उन्हें फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई बधाई दे रहे हैं. दूसरी तरफ फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं वो शो को छोड़ तो नहीं देगी. सोशल मीडिया पर फैंस उनके शो छोड़ने के कयास लगा रहे हैं.


रूपाली गांगुली के बीजेपी ज्वाइन करने पर राजन शाही हुए खुश
अनुपमा शो के निर्माता राजन शाही, रूपाली गांगुली के बीजेपी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि, “मुझे बेहद गर्व है कि रूपाली बीजेपी में शामिल हुईं. वह बहुत मेहनती और डेडिकेटेड व्यक्ति है. वो एक अच्छी सोल है और हमें उनके जैसे लोगों की राजनीति में जरूरत है. मैं जानता हूं कि वह सचमुच अच्छा करेगी. राजन शाही ने आगे कहा, स्मृति ईरानी जी ने भाजपा में शामिल होकर पहले ही हम सभी को गौरवान्वित कर दिया है. हम सभी उनका सपोर्ट करने के लिए मौजूद हैं.”

Also Read- Anupama: क्या सच में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच नहीं होती बात, प्रोड्यूसर राजन शाही बोले- अगर उन्हें कोई समस्या…

Anupama Spoiler Alert: श्रुति के कान भरेगी आध्या, अपनी मां को बेइज्जत करने का नहीं छोड़ेगी मौका, अनुज सिखाएगा सबक

Also Read- Anupama Spoiler Alert: आध्या करेगी अपनी मां अनुपमा को जलील, देगी अनुज से दूर रहने की वॉर्निंग


अनुपमा नहीं छोड़ेंगी रूपाली गांगुली
वहीं, रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा को छोड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. इसपर फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो वो शो को नहीं छोड़ेंगी. वो राजनीति ज्वाइन करने के बाद भी शो का हिस्सा बनी रहेगी. वो अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अच्छे से मैनेज कर सकती है. वहीं, अभी तक इसपर एक्ट्रेस ने कुछ कहा नहीं है. वहीं, अनुपमा के अपकमिंग ट्रैक के बारे में बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुज, आध्या पर काफी गुस्सा करता है क्योंकि वो अनुपमा की बेइज्जती करती है.

Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनुपमा की रेसिपी डायरी को जला देगी आध्या, दिव्या एकतरफा शादी की बताएगी सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >