Anupama: अपने ऑन स्क्रीन बच्चों पर फूटा अनुपमा का गुस्सा, कही ये बात

Anupama: शो अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनु के बच्चे उसे मिस नहीं करते. माही, तोशू, पाखी और राही तो उसे देखना नहीं चाहते. उन चारों को फ्रिक नहीं है कि उनकी मां कहां है और किस हालत में है. इस बीच रुपाली गांगुली ने अपने ऑन-स्क्रीन बच्चों पर नाराजगी जाहिर की है.

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में लीप आया और अनु अपने सारे बच्चों से अलग हो गई. अब वह मुंबई में है और उसके बच्चे उससे दूर है. राही तो अनु से नफरत भी करने लगी है और वह उसे दोबारा से देखना नहीं चाहती है. तोशू और पाखी तो पहले से ही अनु की बात नहीं सुनती और अब उन्हें अपनी मां की फ्रिक नहीं है. वह जानने की कोशिश नहीं कर रहे कि अनु कहां है और कैसे हाल में है. इस बीच रुपाली गांगुली ने अपने ऑन-स्क्रीन बच्चों – राही, समर, तोशू, पाखी के बर्ताव को लेकर बात की.

रुपाली गांगुली ने अपने ऑन स्क्रीन बच्चों को कोसा

रुपाली गांगुली ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अनुपमा के बच्चे सारे गलत वजह से पॉपुलर है. उन्होंने कहा, राही बोल कर गई है तर्पण कर चुकी है और बोल चुकी है कि मुझे लगा आप अब तक जिंदा है, अब तक मरी क्यों नहीं. ऐसा कोई बच्चा बोले तो बाप रे बाप, अनुपमा जैसी मां उसके बाद भी प्यार करती है. तोशू है, पाखी है, माही है, ये सारे बच्चे हैं. समर ही था बेचारा जो हमेशा मां-मां करता था उसी को छीन लिया, राजन जी ने. और ये सारे बच्चे दे दिए मुझे.

अपनी जान लेने की कोशिश करेगा मनोहर

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनोहर अपने बेटे को याद करता है. तरुण उसे फोन करता है और बहुत बुरे तरीके से बात करता है और कहता है कि वह चाहता है कि वह मर जाए. वह कहता है वह अभी जा रहा है उम्मीद करता है जब वह वापस आ जाएगा तो वह जगह खाली कर देगा. ये सुनकर वह काफी उदास हो जाता है. वह अपनी जान लेने की कोशिश करता है. अनु तभी आ जाती है और उसे संभालती है. वह उसे बाबूजी के बारे में बताती है और कहती है लाइफ चलती रहती है और रुकती नहीं है.

यह भी पढ़ें– Kannappa First Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ का पहला रिव्यू आया सामने, क्लाइमेक्स की हो रही तारीफ, जानें कितने मिले स्टार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >