Anupama: माया की मौत के बाद इस इंसान का आएगा असली चेहरा सामने, अनुज-अनुपमा छोटी अनु से छिपाएंगे बड़ा राज

सीरियल अनुपमा में माया की मौत से कहानी नया टर्न ले लेगी. एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शाह और कपाड़िया परिवार के सदस्य माया की मौत पर शोक मनाते नजर आ रहे है. दूसरी तरफ बरखा, अनुपमा को इस मौके पर भी ताने मारती है.

Anupama: गौरव खन्ना और रूपाली गांगुली स्टारर शो अनुपमा काफी दिलचस्प ओर रोमांचक हो गया है. अनुपमा के अमेरिका जाने में वाले ट्रैक में बदलाव आया है. अनुपमा के समझाने पर माया का मन बदल जाता है. माया खुद को दोषी महसूस करती है और सोचती है कि अनुपमा उसके व्यवहार के बावजूद उसके साथ इतनी अच्छी क्यों है. हालांकि माया का ट्रैक खत्म हो गया है और आने वाले एपिसोड में मालती देवी का नया रूप दर्शक देखेंगे.

अनुपमा का प्रोमो

सीरियल अनुपमा में माया की मौत से कहानी नया टर्न ले लेगी. एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शाह और कपाड़िया परिवार के सदस्य माया की मौत पर शोक मनाते नजर आ रहे है. बरखा कहती है कि छोटी अनु के नसीब में मां का प्यार शायद है ही नहीं. एक मां की मौत हो गई और दूसरी मां अमेरिका जा रही है. अनुपमा पूरी तरह भावुक हो जाती है और अमेरिका जाने के अपने फैसले पर दोबारा सोचने लगती है.

https://www.instagram.com/p/CuV0QKUKkOE/

मालती देवी का दिखेगा असली चेहरा

वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छोटी अनु अपनी मां माया से मिलने के लिए परेशान होती है. अनुज उसे समझाता है कि माया से मिलना अब मुश्किल है. इधर अनुज को अनुपमा कहती है कि, छोटी को अगर पता चलेगा कि इस मम्मी की वजह से उसकी मां चली गई तो. अनुज कहता है कि ये बात हमें पता है और ये हामरे बीच रहेगी. लेकिन बरखा उनकी बात सुन लेती है. वहीं, नकुल, मालती देवी से कहता है कि, अगर अनुपमा अमेरिका जाने का फैसला बदल देगी तो. इसपर मालती कहती है, अनुपमा ने अबतक मेरा नटराज रूप देखा है, अब वहीं अनुपमा मेरा रौद्र रूप देखेगी.

https://www.instagram.com/p/CuV1tU1KkLC/

टीआरपी रेस में सबसे आगे है अनुपमा

अनुपमा टेलीविजन पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाले शो में से एक है, और हमेशा टीआरपी चार्ट पर नंबर वन पर आता है. शो को हमेशा ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. सीरियल में हम आगे देखेंगे कि अनुपमा मालती देवी (अपरा मेहता) से अनुज और छोटी अनु को अपने साथ अमेरिका जाने देने के लिए कहती है, लेकिन मालती देवी स्पष्ट रूप से कहती है कि वह किसी को भी साथ ले जाने की अनुमति नहीं देंगी.

Also Read: Anupama: माया के बाद बापूजी ने छोड़ दिया अनुपमा शो? लंबे समय से नहीं आ रहे नजर, जानिए क्या है सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >