Anupama: भावेश के बाद इस शख्स की होगी अनुपमा में एंट्री, शाह हाउस में इस सदस्य की मौत का सोचकर हो जाएगा हैरान

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अंश रक्षाबंधन पर अपनी तीनों बहनों राही, परी और माही को मिस करता है. मोटी बा तीनों को शाह हाउस राखी के लिए भेजती है. शाह हाउस में अंश को लगता है कि उसकी बहनें नहीं आएंगी, लेकिन तीनों आ जाती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जिग्नेश, मनोहर से मिलता है और उसे जीजाजी कहता है. मनोहर, जिग्नेश का नाम भूल जाता है और महेश का नाम लेकर उसे पुकारता है. तभी लीला आती है और उससे जिग्नेश पूछता है कि उसका नाम कब बदला. लीला बताती है कि मनोहर उसका जीजा नहीं है. जिग्नेश को लगता है कि हसमुख अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन तभी बाबूजी वहां आ जाते हैं. लीला, अनु को मिठाई देती है कि वह भावेश को दे दे.

जिग्नेश की होगी एंट्री

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा कोठारी परिवार के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट करती है. ख्याति, परी, राही और माही को शाह हाउस जाकर रक्षाबंधन मनाने के लिए कहती है. मोटी बा कहती है कि बहनों को राखी मनाने से रोकना नहीं चाहिए. प्रेम अपनी बहन प्रार्थना को बुलाना चाहता है, लेकिन मोटी बा उसकी बात नहीं मानती है. दूसरी तरफ शाह हाउस में लीला अपने भाई जिग्नेश के साथ राखी मनाती है. अंश कहता है कि उसकी तीन बहनें है. जिग्नेश उससे पूछता है कि उसकी तीनों बहनें कहां है. तभी वहां परी, माही और राही आ जाती है. पाखी, समर को याद कर इमोशनल हो जाती है और रोने लगती है.

भावेश से मिलने जाएगी अनुपमा

प्रेम, राजा और बादशाह, प्रार्थना का इंतजार करते हैं. मोटी बा कहती है कि प्रार्थना वहां नहीं आएगी. राजा कहता है कि प्रार्थना राखी बांधे बिना कभी नहीं खाती थी. प्रेम उनसे कहता है कि अगर प्रार्थना नहीं आ सकती तो वह लोग तो जा सकते हैं ना. तभी प्रार्थना वहां आ जाती है और कोठारी परिवार वालों से माफी मांगती है कि उसने अपने आने के बारे में उन्हें नहीं बताया. वह सबके साथ राखी का त्योहार मनाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, भावेश के घर जाएगी और देखेगी कि वह किन मुश्किलों में अपनी जिंदगी काट रहा है.

यह भी पढ़ेंCoolie Box Office Collection Day 1: ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के लिए रजनीकांत तैयार, पहले दिन की कमाई जान लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >