Anupama: अनुज के बाद राघव ने छोड़ा शो, अनुपमा बनी वजह, मनीष गोयल बोले- चिंगारी के बिना…

Anupama: राजन शाही का पॉपुलर शो अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से अक्सर सुर्खियों में रहता है. हालांकि अब खबरें आ रही है कि रूपाली गांगुली संग मतभेद के बाद एक्टर शो छोड़ने वाले हैं. मनीष गोयल ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा भले ही अपने लॉन्च के बाद से टीआरपी चार्ट में नंबर वन की जगह पर बना हुआ है, लेकिन यह निश्चित रूप से गॉसिप चार्ट में भी सबसे ऊपर है. कई बार ऐसी अफवाहे आई कि रूपाली गांगुली संग लड़ाई के बाद कई अभिनेताओं को शो छोड़ना पड़ा. कई स्टार्स ने कंफर्म भी किया कि उनके साथ अनबन करने का असर होता है. अब रिपोर्ट्स आ रही है कि शो में राघव का किरदार निभाने वाले मनीष गोयल, कोस्टार रूपाली गांगुली के साथ ‘मतभेद’ के बाद शो छोड़ने के लिए तैयार हैं

रूपाली संग लड़ाई के बाद मनीष गोयल छोड़ेंगे अनुपमा

इंडिया फोर्म की रिपोर्ट के अनुसार, ”मनीष और रूपाली के बीच मतभेद थे, यही वजह है कि वह शो छोड़ देंगे और फिर इसमें एक और लीप आएगा.” इन दावों पर बात करते हुए मनीष गोयल ने पोर्टल को बताया, ”हा हा हा, बिल्कुल नहीं… मतलब छोड़ने तक तो ठीक था, लेकिन ये मतभेद वाला तो बिल्कुल गलत है. रूपाली और मेरी पहचान आज की नहीं है. मैं उन्हें तब से जानता हूं, जब से मैं मुंबई आया हूं और यह चौथी बार है, जब मैं उनके साथ काम कर रहा हूं. आमतौर पर, चिंगारी के बिना आग नहीं होती है, लेकिन इस मामले में, न तो चिंगारी है और न ही आग, मुझे नहीं पता कि लोग ऐसी बातें क्यों फैलाते हैं. यह झूठ है.”

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में क्या होगा खास

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में, वसुंधरा यह स्पष्ट करती है कि वह माही को कभी भी अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं करेगी. अनुपमा जवाब देती है कि उसका वैसे भी माही को कोठारी परिवार में भेजने का कोई इरादा नहीं है. वह उन पर सच्चाई छिपाने और दूसरों को गलत तरीके से दोषी ठहराने का आरोप लगाती है. अनुपमा कहती है कि उसने माही से अपने रिश्ते के बारे में कोई भी फैसला लेने से पहले सावधानी से सोचने को कहा था. वसुंधरा पूछती है कि अनुपमा ने माही को आर्यन से मिलने से क्यों नहीं रोका. अनुपमा कहती है कि दोनों बड़े हैं और अपनी लाइफ के फैसले ले सकते हैं. उन्हें अलग करने के लिए मजबूर करने से वे एक साथ भाग सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 का ब्लॉकबस्टर टीजर अचानक यूट्यूब से डिलीट, वजह जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >