Anupama: अनुज के बाद इस शख्स की होगी वापसी, बोले- अनुपमा में कभी भी… जानें नाम

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं. हाल ही में सीरियल ने लीप लिया. जिसके बाद राघव की भूमिका निभाने वाले मनीष गोयल की कहानी का अंत हो गया. अब उन्होंने अपनी री-एंट्री पर बात की.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखती है. साल 2020 में शुरू होने के बाद से ही इस शो को खूब पसंद किया जा रहा है. हाल ही में शो में लीप आया था. जिसके बाद शिवम खजूरिया, अद्रिजा रॉय, राहिल आजम, जालक देसाई, अलका कौशल जैसे कलाकारों की एंट्री हुई थी. इसके बाद राघव बनकर मनीष गोयल आए. राघव मोती बा का दामाद था, लेकिन गरीब होने के कारण उसने उसे अपनी बेटी की जिंदगी से निकाल दिया और यहां तक कि उसे हत्या के मामले में भी फंसा दिया.

क्या राघव जल्द शो में करेंगे री-एंट्री

हालांकि, दर्शकों ने देखा कि अनु ने उसकी मदद की और फिर से अपने पैरों पर खड़ा किया. उसे अनु से प्यार भी हो गया, लेकिन उसने मना कर दिया. फिर शो में आर्यन की मौत हुई और कहानी ने लीप लिया. जिसके बाद मनीष गोयल ने कहा कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. अब एक्टर ने एक बार फिर अपनी री-एंट्री पर बात की.

मनीष गोयल ने अपनी वापसी पर तोड़ी चुप्पी

मनीष गोयल ने राघव को सही एंडिंग नहीं मिलने पर बात की. उन्होंने इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा कि उन्हें राघव की ओर से अनु को प्रपोज करने और रिजेक्ट होने तक की कहानी बताई गई थी. एक्टर ने आखिरी शॉट के बारे में भी बताया गया, जो राजन शाही ने उन्हें बताया था. हालांकि मनीष ने कहा कि वह अभी इसका खुलासा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि अनुपमा में कभी भी उनकी वापसी हो सकती है और अगर उन्होंने खुलासा किया, तो कहानी का स्वाद खत्म हो जाएगा.

मनीष गोयल ने शो में बताया अपना आखिरी डायलॉग

उन्होंने आगे बताया कि उनका शो में आखिरी डायलॉग अनु से था कि जब भी उसे राघव की जरूरत होगी, वह वहां होगा. मनीष ने यह लाइन तीन बार कही. सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अनु मुंबई में अकेले जिंदगी जीने के लिए मजबूर है. उसकी मुलाकात भी वहां राही से होती है, लेकिन वह उसे झटक देती है और कहती है कि उसे लगा था कि वह अभी तक मर चुकी होगी. इससे अनु का दिल टूट जाता है और वह लोकल ट्रेन में अकेले चली जाती है. वह परेशान और घबराई हुई रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >