Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

Anupama: सीरियल अनुपमा में अब अलीशा परवीन दर्शकों को नजर नहीं आएगी. अलीशा ने शो छोड़ दिया है और अब उनकी जगह कोई और एक्ट्रेस लेगी. जानें अब कौन बनेगी नयी राही.

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा इन दिनों सुर्खियों में है. शो की टीआरपी घटती जा रही है. लेटेस्ट टीआरपी लिस्ट में अनुपमा नंबर एक पर नहीं है. दूसरी तरफ अलीशा परवीन को लेकर खबरें आ रही कि वह सीरियल को अलविदा कह रही है. अलीशा ने कंफर्म कर दिया कि वह शो छोड़ रही है. एक्ट्रेस ने राजन शाही के सीरियल में इसी अक्टूबर को एंट्री ली थी. हालांकि उनके जाने के बाद नयी राही कौन बनेगी, इस लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी. अब खबर आ रही कि मेकर्स ने राही के रोल के लिए अद्रिजा रॉय को अप्रोच किया है.

कौन होगी नयी राही?

अनुपमा में अब राही के किरदार में अलीशा परवीन नहीं दिखेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अलीशा को अद्रिजा रॉय रिप्लेस कर सकती है. सूत्रों के अनुसार, अद्रिजा ने इसके लिए मॉक शूट भी किया है और जल्द ही वह इस रोल में दिखेंगी. हालांकि इसपर ना तो एक्ट्रेस ने और ना ही मेकर्स ने कुछ कहा है. फाइनल अनाउंसमेंट के लिए फैंस को इंतजार करना होगा. अद्रिजा कई सीरियल्स में काम कर चुकी है. पिछली बार वह शो कुंडली भाग्य में नजर आई थी. अद्रिजा रॉय ने दुर्गा और चारु, इमली में मुख्य भूमिका निभाई थी.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, राही को बताती है कि माही, प्रेम से बहुत प्यार करती है. ये बातें सुनकर राही काफी भावुक हो जाती है और उसकी आंखों से आंसू छलक जाते है. राही को लगता है कि उसने अनु और अनुज को अलग किया है और इसलिए भगवान उसे सजा दे रहे हैं. अनु, राही को प्रेम से माही के लिए बात करने के लिए कहती है. राही को लगता है कि उसे माही के लिए अपना प्यार प्रेम से छिपाना होगा. राही अपना वॉयस नोट डिलीट करने का फैसला करती है.

Also Read- Anupama: 2 महीने में ही सीरियल को अलविदा कहने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन ने कहा- मैं शो छोड़ रही हूं…

Also Read- Anupama: शो में अनुज की वापसी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुपमा की जिंदगी का…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >