रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए इन स्टार्स ने बीच में ही सीरियल्स को मारी लात, लिस्ट में अनुपमा के बेटे का भी नाम शामिल

आशीष मेहरोत्रा से तेजस्वी प्रकाश तक, इन स्टार्स ने रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए लोकप्रिय सीरियल को बीच में ही छोड़ दिया.

आज आपको हम ऐसे एक्टर्स के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने रियलिटी शोज में भाग लेने के लिए अपने सीरियल को बीच में ही छोड़ दिया. इसमें कई बड़े नाम शामिल है.

Aashish mehrotra

आशीष मेहरोत्रा सीरियल अनुपमा में तोशू का रोल निभाते थे. हालांकि अब वो इसका हिस्सा नहीं है. खतरों के खिलाड़ी 14 का ऑफर मिलने के बाद उन्होंने अनुपमा को अलविदा कह दिया. अनुपमा टीआरपी में सबसे आगे है और इसके सामने कोई और सीरियल टिक नहीं पाता.

Rohan mehra

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नक्श के रोल में रोहन मेहरा आपको याद होंगे. राजन शाही का लोकप्रिय सीरियल का हिस्सा होने के बाद भी रोहन ने इसे बीच में ही छोड़ दिया. उन्होंने बिग बॉस 10 का हिस्सा होने के लिए शो को अलविदा कह दिया.

Aneri vajani

अनेरी वजानी सुपरहिट सीरियल अनुपमा में मालविका का रोल निभाती थी. वो अनुज की बहन बनी थी. सीरियल में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था. जब उन्हें रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 12 का ऑफर मिला तो उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया.

Nishant malkhani

बिग बॉस 14 में भाग लेने के लिए निशांत सिंह मलखानी ने गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा को बीच में ही छोड़ दिया. सीरियल में वो अक्षत जिंदल का किरदार निभा रहे थे.

Pavitra punia

बालवीर रिटर्न्स को पवित्रा पुनिया ने बिग बॉस 14 के लिए बीच में ही छोड़ दिया था. इस किरदार की वजह से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली थी. हालांकि उन्होंन शो को बीच में ही छोड़ने का साहसिक कदम उठाया था.

Tejasswi prakash

तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 में भाग लेने के लिए जी कॉमेडी शो को बीच में ही अलविदा कह दिया. हालांकि उन्होंने ये शो जीत लिया और उनके हाथ एकता कपूर का सीरियल नागिन 6 हाथ लगा. इसके अलावा वो करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में भी आ गई.

Anupama: अनुपमा के लिए श्रुति से लड़ जाएगा अनुज, क्या बिरयानी में कॉकरोच मिलाने की बात मान लेगा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >