Anupama: बा-बाबूजी आए सड़क पर, अपने ही बेटे वनराज को नहीं उनकी फ्रिक, फूट-फूटकर रोई अनुपमा

राजन शाही के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि आध्या अपने खराब तबीयत के लिए भी अनु को जिम्मेदार ठहराती है. आध्या कहती है कि अनु ने ही खाने में कुछ मिलाकर दे दिया होगा.

Anupama spoiler: सीरियल अनुपमा में जल्द ही एक लीप आएगा, ऐसी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. नया प्रोमो देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे कि कहानी फिर कुछ साल आगे बढ़ जाएगी. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा कि अनुज अपने प्यार का इजहार अनु से करता है और उसे अमेरिका चलने के लिए कहता है. हालांकि अनु जानती है कि आध्या के मन में उसके लिए बहुत ज्यादा नफरत है. वहीं, दूसरी तरफ वनराज घर बेचकर पेंट हाउस बनवाना चाहता है. ये बात किसी को अभी तक मालूम नहीं है.

बा और बाबूजी को खोजने निकली अनुपमा

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि हसमुख और बा शाह हवेली छोड़ कर चले जाते हैं. अनु से दोनों झूठ बोलते है कि वो तीर्थ यात्रा पर गए हैं. अनु को उनकी बातों पर यकीन नहीं होता और वनराज मान लेता है कि बा और बाबूजी तीर्थ यात्रा पर गए हुए है. वनराज, अनु को एनओसी पर साइन करने के लिए कहता है. अनु कहती है कि वो तब तक साइन नहीं करेगी, जब तक वो बा और बाबूजी को खोज नहीं लेती है. वनराज, अनु को लालची कहता है और पाखी-तोशू भी इसमें घी डालते है. अनु उन्हें खोजने के लिए अकेले ही निकल जाती है और अनुज उसकी मदद के लिए जाता है.

Also Read– Anupama Upcoming Episode: क्या लीप से पहले अनु की हो जाएगी मौत, क्या ऐसे खत्म होगा अनुज-अनुपमा का साथ

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

आध्या का फूटा अनुपमा पर गुस्सा

आध्या, अनुज को अमेरिका वापस चलने के लिए कहती है. अनुज उसे समझाता है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और इस हालत में उसे ट्रैवर नहीं करना चाहिए. आध्या अपने खराब तबीयत के लिए भी अनु को जिम्मेदार ठहराती है. आध्या कहती है कि अनुपमा ने ही खाने में कुछ मिलाकर दे दिया होगा और इस वजह से उसे इन्फेक्शन हो गया. आध्या कहती है कि वो उसकी बीमारी का फायदा उठाकर अमेरिका जाने में देरी कर रहा है. अनुज इस बात पर उससे गुस्सा करता है और उसे अपने लिमिट में रहने के लिए कहता है.

Also Read: Anupama: क्या अनुपमा में आएगा फिर से लीप, अनुज का हाल देख फैंस का चकराया दिमाग, अनु की याद में बना मजनूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >