Anupama Spoiler Alert: सीरियल ‘अनुपमा’ में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बीच दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. किंजल की गोद भराई में एक ही छत के नीचे कपाड़िया, शाह और दवे होते है. अनुपमा को डर है कि इन दिनों के मिलने से कोई दिक्कत ना आ जाए. अनुज और वो साथ मिलकर परिवार में टेंशन कम करने की कोशिश करते है.
अनुपमा का नया एपिसोड
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी, आदिक को बैच लगाने में मदद करती है. उन दोनों के बीच में कुछ चल रहा है इस बात का अंदाजा समर को लग जाता है. वो इसके बारे में उससे पूछता है, लेकिन वो समर से झूठ बोलती है. वहीं, गोद भराई की रस्म के लिए किंजल को अनुपमा तैयार करती है. किंजल सारी मां लोगों का प्यार देखकर इमोशनल हो जाती है.
किंजल को गिरने से बचा लेगा अनुज
समर अपने पिता वनराज को बेबी शॉवर तसवीरें शेयर करती है. समर, पारितोष को घबराते देखकर उससे रिलैक्स करने के लिए कहती है. पारितोष कहता है कि अब उसे समझ आ रहा है उसके पिता वनराज को पिता होने के नाते कैसा महसूस होता होगा. वहीं, किंजल की साड़ी उसकी पायल में फंस जाती है और वो गिरने वाली होता है.
Also Read: Anupama: अपनी जेठानी बरखा के साथ मस्ती करते दिखी अनुपमा, अनुज- अंकुश भी दिखे इस अंदाज में
किंजल को देखकर खुश हुआ वनराज
किंजल को गिरने से पहले अनुज को पकड़ लेता है और साड़ी को पायल से निकालता है. अनुज को किंजल थैंक्यू कहती है. अनुज उसे सावधान रहने के लिए कहता है. वनराज अपनी मां को वीडियो कॉल करता है और उसे किंजल को देखाने के लिए कहता है. वनराज उसे देखकर काफी खुश होता है.
किंजल की गोद भराई रस्म
वनराज वीडियो कॉल में अनुज को किंजल की गोद भराई रस्मों को करता देख वो काफी गुस्सा हो जाता है. उसे अनुज की कही पुरानी बात याद आती है. जब अनुज ने कहा था कि वो अनुपमा का पति बन गया है और अब वो बच्चों का पिता बनकर दिखाएगा.
