Anupama: अनुपमा पर हुआ हमला, बीच सड़क पर गुंडों ने की बदतमीजी, अब क्या डिंपल का साथ देगा अनुज?

Anupama Aaj ka Episode: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में काफी टर्न आने वाला है. डिंपल का साथ देने पर शाह परिवार मुश्किल में आ गया है. घर की औरतों को धमकी भरा लेटर मिलता है. बा, अनुपमा से केस वापस लेने के लिए कहती है.

Anupama Aaj ka Episode: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा (Anupama) का ट्रैक काफी इमोशनल हो गया है. इन दिनों डिंपल की कहानी दिखाई जा रही है. डिंपल को अकेले छोड़कर उसका पति निर्मित चला गया है. इस बात से डिंपल काफी टूट गई है. अनुपमा उसका साथ नहीं छोड़ने की बात कहती है. काव्या और किंजल को धमकी भरा लेटर मिलता है.

बा ने अनुपमा से कही ये बात

अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि बा अनुपमा से पीछे हटने का रिक्वेस्ट करती है. वो कहती है कि उसे अपने परिवार की जान जोखिम में नहीं डालना चाहिए. वो गुंडे है और किसी भी हद तक जा सकते है. वह अनुपमा से अपनी शिकायत वापस लेने के लिए फिर से विनती करती है. लेकिन अनुपमा बा की बात नहीं सुनती और कहती है कि वो उन्हें सजा दिलवा कर रहेगी.

अनुपमा को मिला घरवालों का साथ

बाबूजी लीला से अनुपमा पर दबाव नहीं डालने के लिए कहता है. लीला परिवार की सुरक्षा के लिए अनुपमा से गुहार लगाती रहती है. अनुपमा किसी भी हाल में पीछे हटने की बात नहीं करती. उसकी बात का समर्थन समर, किंजल, तोशु और काव्या करते है. वहीं, अनुज को पुलिस कॉलकर बताते है कि एक अपराधी को उन्होंने पकड़ लिया है.

अनुपमा पर हुआ हमला

अनुपमा अपनी कार से जाती रहती है तभी उसे बा की बातें याद आती है. तभी बीच रास्ते में उसकी कार खराब हो जाती है और वो ऑटो लेकर जाने लगती है. उसके ऑटो का चार बाइकर्स पीछा करते है और उसपर हमला कर देते है. वो लोग अनुपमा पर गैस छिड़कते है. वो बाइकर्स उसे बालों से खींचकर बाहर लाने की कोशिश करते है. अनुपमा अपने बालों को काटती है. अनुपमा का ऑटो खराब हो जाता है और वो उससे निकलकर सड़क पर भागने लगती है. वो बाइकर्स उसका पल्लू खींचते है और वो गिर जाती है. वो उसे डिंपल का साथ नहीं देने की चेतावनी देते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >