Anupama 28 February: अनुपमा के जन्मदिन पर किंजल हुई बेहोश, शाह परिवार में आएगा बड़ा तूफान!

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किंजल बाबूजी द्वारा किए गए सजावट को देखकर उनकी तारीफ करती है. संजय कहता है कि शायद ही इस सेलिब्रेशन में पारितोष और वनराज शामिल होंगे. लेकिन शाम तक दोनों वापस आ जाते है.

Anupama 28 February episode: रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा‘ के आने वाले एपिसोड के बारे में दर्शक जानना चाहते है. शो में अनुपमा और अनुज का रिश्ता नया टर्न लेने वाला है. दोनों शादी के बारे में सोच रहे है और ये बात अनु अपने जन्मदिन पर सारे परिवार वालों को बताना चाहती है. अनु जैसे ही ये बात सबको बताने वाली होती है वैसे ही नया ट्विस्ट आ जाता है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किंजल बाबूजी द्वारा किए गए सजावट को देखकर उनकी तारीफ करती है. संजय कहता है कि शायद ही इस सेलिब्रेशन में पारितोष और वनराज शामिल होंगे. लेकिन शाम तक दोनों वापस आ जाते है. वनराज कहता है कि अगर किसी बाहरी व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जा रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि घर के लोग सड़क पर घूमेंगे.

अनुज, अनुपमा की खूबसूरती देखकर उसे बस देखता रह जाता है. दोनों साथ में सारे परिवार से मिलने आते है और पार्टी की सजावट देखकर खुश हो जाते है. अनुपमा सबको कुछ बताने वाली होती है लेकिन समर बीच में आ जाता है. वो उसे लाइट्स के डेकोरेशन दिखाता है और वो इमोशनल हो जाती है. सब कोई उसे मिलकर हैप्पी बर्थडे विश करते है.

Also Read: Anupama 26 February: अनुज कपाड़िया के ऑफिस से अनुपमा को बाहर निकालेगा वनराज? अनु के बर्थडे पर होगा धमाका

अनुपमा फिर से अपने दिल की बात सबको बोलने जाती है तभी किंजल बेहोश हो जाती है. ये देखकर पूरा शाह परिवार हैरान रह जाता है. परितोष किंजल को कमरे में ले जाता है और डॉक्टर को बुलाने के लिए कहता है. किंजल डॉक्टर के पास जाने से मना कर देती है. अनुपमा, किंजल के साथ रूकती है और उसे उसकी प्रेगनेंसी के बारे में पता चलता है.

इधर अनुज, जीके को बताता है कि किंजल के बेहोश होने से पहले उन्होंने अनुपमा की आंख में हां देखी. ये सुनकर जीके इमोशनल हो जाता है. अब तक आपने देखा कि अनुपमा के जन्मदिन पर अनुज उसके लिए नाश्ता बनाता है और उसे सरप्राइज देता है. अनुज जीके से कहता है कि वो उसे उसके बर्थडे पर रिंग देने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >