Anupama Spoiler: पॉल की साजिश से कैसे निपटेगी अनुपमा? आगे क्या होगा ट्विस्ट

Anupama: ‘अनुपमा’ के एपिसोड में अनुपमा की नई नौकरी के साथ उसकी परेशानियां दर्शकों को देखने मिलेगी. रोजी और पॉल उसके खिलाफ साजिश रचते हैं.

Anupama: शो ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है. एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा भगवान से प्रार्थना करती है क्योंकि उसकी नौकरी का पहला दिन होता है. बंकू उसे हिम्मत देता है और जया की जिम्मेदारी खुद लेने की बात करता है. इसी दौरान बंकू अपनी दर्दभरी कहानी बताता है कि वह अनाथ है और उसके साथ पहले बहुत बुरा व्यवहार हुआ था, लेकिन दिग्विजय ने उसकी जिंदगी बदल दी. यह सुनकर अनुपमा भावुक हो जाती है.

रोजी ने बढ़ाई परेशानी

नौकरी शुरू करते ही अनुपमा को हाउसकीपर का काम मिलता है. होटल में रोजी सख्त रवैया अपनाते हुए सभी स्टाफ को नियम समझाती है. वहीं पॉल, रोजी को अनुपमा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता है, जिससे उसकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं. दूसरी तरफ रोजी जानबूझकर उसे ज्यादा काम देकर परेशान करती है और उसे जया से मिलने भी नहीं जाने देती.

प्रेम और राही का रोमांस

परी को शक होता है कि राजा किसी दूसरी लड़की की तारीफ कर रहा है, तो इसका मतलब है कि उसे परी से कोई दिक्कत है. राजा उसे समझाता है कि ऐसा कुछ नहीं है. राही, परी से पूछती है कि वह इतना अजीब बर्ताव क्यों कर रही है. वह परी से राजा पर दोबारा शक नहीं करने के लिए कहती है. प्रेरणा आती है और प्रेम से पूछती है कि उसने मीटिंग क्यों छोड़ दी. गौतम, राही और प्रेम के बीच चल रहे रोमांस की तरफ इशारा करता है. दूसरी तरफ अनु को पता चलता है कि रोजी, पॉल की पत्नी है.

प्रीकैप में बड़ा सस्पेंस

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोजी, अनुपमा को वॉशरूम में बंद कर देती है. इधर जया, दिग्विजय और बंकू मिलकर अनुपमा को ढूंढने की कोशिश करते हैं. जब दिग्विजय को पता चलता है कि अनुपमा होटल में ही है, तो सस्पेंस और बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें- Anupama: जया के लिए ढाल बनी अनुपमा, सलोनी ने मांगी माफी, नये विलेन की एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >