Anupama Twist: पाखी के फिर बिगड़े बोल, अनुपमा पर लगाया ये आरोप, जानें क्या नया ट्विस्ट है आने वाला

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला और पाखी, अनुपमा से बदतमीजी करती है. पाखी को अपनी मां से नाराजगी है. वो कहती है कि जानबूझकर उसने तोशू का घर तोड़ा है. राखी की तरह उसे भी चुप रहना चाहिए था.

Anupama upcoming twist: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने मिल रहा है. किंजल का रो-रोकर बुरा हाल है. वो अनुपमा से पारितोष के धोखा देने के बारे में पूछती है. वहीं, काव्या और वनराज को अब समझ आता है कि उन्होंने उसे धोखा देकर कितना गलत किया था. वनराज मानता है कि तोशू की इस हरकत के बाद उसे एहसास हुआ कि अनुपमा के साथ उसने कितना बुरा किया.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त होगा. शो में दिखाया जाएगा कि काव्या और वनराज अपने किए गए हरकत पर बहुत शर्मिंदा होते है. वनराज कहता है कि उसने अनुपमा के साथ गलत किया और उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. काव्या का कहना है कि अनुपमा मजबूत है लेकिन यह अच्छा है कि उसके पास अनुज और अनु है, जो इस मुश्किल समय में उसे संभाल लेंगे.

पाखी के बिगड़े बोल

शाह परिवार में इतनी बेइज्जती होने के बाद भी रूककर किंजल की देखभाल करने पर काव्या, अनुपमा को थैंक्यू कहती है. काव्या उससे किंजल के जागने के बाद घर जाने के लिए कहती है. दूसरी तरफ डॉली को फ्रिक है कि अगर वो चली जाएगी तो वो लोग किंजल को कैसे संभालेंगे. वहीं, बा अनुपमा को ताने मारती है. पाखी एक बार फिर से अपनी मां से बदतमीजी करती है. वो कहती है कि उसने जानबूझकर ऐसा किया. पाखी कहती है कि राखी चुप थी, लेकिन उन्होंने सबके सामने सच बोल दिया क्योंकि उसे पॉपुलर होना था. पाखी ये भी कहती है पहले उन्होंने इसके परिवार को तोड़ दिया और अब आर्या का. अनुपमा उसे करारा जवाब देकर उसका मुंह बन्द कर देती है. पाखी कहती है उसे वनराज और तोशू को माफ कर देना चाहिए.

Also Read: Anupama Twist: किंजल ने रोते हुए पूछा अनुपमा से बहुत बड़ा सवाल, वनराज-काव्या को हो रहा इस बात का पछतावा
डॉली है परेशान

इधर किंजल के नहीं जागने से डॉली काफी परेशान हो जाती है. अनुपमा उसे बताती है कि वो इसलिए नहीं जागना चाहती क्योंकि वो इस सच का सामना नहीं करना चाहती. अबतक आपने देखा कि लीला, हसमुख से अनुपमा की बुराई करती है. वो कहती है कि उसने वनराज और पारितोष का घर तोड़ दिया. हसमुख उसे समझाता है, लेकिन उसपर कोई असर नहीं होता.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >