Ankita Lokhande के घर आया नन्हा मेहमान, विक्की जैन ने ऐसे किया स्वागत, फैंस बोले- बेबी-बेबी…

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं. कपल के घर एक छोटा सा मेहमान आया है और उसकी वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया है.

Bigg Boss 17 फेम अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने 2021 में सात फेरे लिए थे. शादी के तीन साल बाद कपल माता-पिता बनने जा रहा है. हालांकि यहां एक ट्विस्ट है. कपल के घर एक नन्हा मेहमान आया है और वो कोई और नहीं बल्कि एक प्यारा सा बिल्ली का बच्चा है. अंकिता और विक्की ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर कर ये गुडन्यूज शेयर किया.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर कौन आया

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर एक नन्हा सा बिल्ली का बच्चा आया है. अंकिता ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों अपने परिवार में उस नन्हे सदस्य का वेलकम करते दिखे. कपल उसके साथ समय बिताते दिखे. एक्ट्रेस बड़े प्यार से उसके साथ खेलती दिखी.

अंकिता लोखंडे ने बताया उस नन्हे मेहमान का क्या रखा नाम

मऊ के नाम अंकिता ने लिखा, ”फैमिली में आपका वेलकम है, हमारी छोटी राजकुमारी मऊ लोखंडे जैन. आप हमारे परिवार में सबसे नई सदस्य हैं, मम्मी और डैडी पहले से ही आपसे बेहद प्यार करते हैं.”

वीडियो पर यूजर्स कर रहे क्या कमेंट

वीडियो पर यूजर्स अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को माता-पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बधाई हो. वह बहुत क्यूट है. एक यूजर ने लिखा, वह एक मां की तरह देखभाल करने वाली लड़की है. एक यूजर ने लिखा, ये तो बेबी बेबी बोल के किटी ले आये.

किस शो में अभी नजर आ रहे अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

कपल लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं, जहां वो अपनी केमेस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतते दिख रहे हैं. इससे पहले दोनों बिग बॉस 17 में नजर आए थे. शो में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, सुदेश लहरी, जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी नजर आते हैं.

Also Read- Dance Deewane: हाथ में चोट लगने के बाद भी अंकिता लोखंडे ने माधुरी दीक्षित के लिए किया डांस, फैंस बोले- एक फ्रेम में 2 रानियां…

Also Read- Naagin 7: सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ में अंकिता लोखंडे संग रोमांस नहीं करेंगे अभिषेक कुमार, कहा- ऐसा कुछ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >