विक्की जैन ने सरेआम पकड़ लिया इस हसीना का हाथ… साइड में खड़ी अंकिता लोखंडे हुई आगबबूला, देखें Video

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें विक्की मन्नारा चोपड़ा की बहन मीरा से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अंकिता के हाव-भाव काफी दिलचस्प है. आप भी एक नजर डालिए.

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन बीते दिनों एक इवेंट में पहुंचे थे. यहां कपल का झगड़ते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. क्लिप में विक्की मीरा का हाथ थामे हुए उनके बातचीत करते दिख रहे हैं. मीरा हैरान दिख रही है. फिर भी उनकी बातों का जवाब दे रही है. कई दर्शकों ने अंदाजा लगाया कि विक्की शायद उन्हें मन्नारा चोपड़ा के पिता के निधन के बारे में बता रहे हैं. जब विक्की अंकिता के पास वापस आए, तो कैमरा उन पर केंद्रित हो गया. पवित्र रिश्ता अभिनेत्री थोड़ी गुस्से में दिख रही थी. वहीं उन्होंने विक्की को कुछ कहा. उनका हावभाव देखकर लग रहा था कि वो उन्हें डांट रही हो. जैसे ही क्लिप वायरल हुई, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि क्या अंकिता विक्की को डांट रही हैं, क्योंकि उन्हें जलन हुआ कि उनका पति किसी और के साथ हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “यह आदमी अंकिता जैसी प्यारी लड़की के लायक नहीं है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “एक पत्नी के रूप में, ईर्ष्या महसूस होना एक सामान्य बात है.” इन-दिनों विक्की और अंकिता लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से पूरी टीम की पहली तसवीर आई सामने, सनी देओल के साथ कुछ ऐसे दिखे वरुण धवण-अहान शेट्टी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >