अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने कैंसिल किया रायपुर में होनेवाला रिसेप्शन, ये है वजह

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने हर फंक्शन को जमकर इंज्वॉय किया जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं.

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने 14 दिसंबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने हर फंक्शन को जमकर इंज्वॉय कि��ा जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं. शादी के बाद दोनों मीडिया से मुखातिब हुए और कैमरे के सामने एकदूजे का हाथ थामे जमकर पोज दिए. अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जोड़ी विक्की के होमटाउन रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक शादी के रिसेप्शन देनेवाले थे जिसे कैंसिल कर दिया गया है.

जूम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, COVID-19 मामलों के बढ़ने की वजह से उन्होंने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. दोनों इस कार्यक्रम को बाद बाद में रखेंगे क्योंकि ये कपल सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों का पालन करना चाहती है. कथित तौर पर, रिसेप्शन के लिए विक्की और अंकिता के साथ केवल कुछ दोस्त और परिवार के सदस्य ही रायपुर जाने वाले थे. मौजूदा हालात को देखते हुए दोनों ने अपना हनीमून होल्ड पर रखा है.

बता दें कि, भव्य शादी से पहले कपल के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग उत्सव थे, जिसमें मेहंदी, संगीत, सगाई, हल्दी और एक कॉकटेल पार्टी शामिल थी. बता दें कि अंकिता और विक्की ने एक-दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था. जिसके बाद 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से एक दूसरे के साथ शादी की. दोनों की शादी की सभी रस्में काफी ग्रैंड तरीकें से हुई. अंकिता ने शादी से पहले बैचलर पार्टी भी की थी. विक्की पेशे से जाने माने बिजनेसमैन हैं.

गौरतलब है कि, अंकिता लोखंडे ने एकता कपूर की पवित्र रिश्ता से अभिनय की शुरुआत की थी. सोप ओपेरा ने उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया. खूबसूरत एक्ट्रेस ने कंगना रनौत अभिनीत फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. इसके बाद टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर की बाघी 3 में दिखीं थीं. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं थीं.

Also Read: अनन्या पांडे ने मोनोकिनी में शेयर की बेहद ग्लैमरस तसवीरें, फैंस ने कमेंट में लिखा- आप तो छा गईं…

अंकिता लोखंडे आखिरी बार पवित्र रिश्ता रिबूट में देखा गया था, जहां शाहीर शेख ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के जगह पर मानव देशमुख के रूप में कदम रखा था. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >