Anjali Arora: ‘डांस करती थी तो सीता का रोल कैसे मिला?’ ट्रोलिंग पर अंजलि ने दिया करारा जवाब, बोलीं- इसमें शर्म कैसी?

'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा को 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता के रोल के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. अंजलि ने इस पर बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि डांस उनकी हॉबी है और इसमें शर्म कैसी.

Anjali Arora: 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस करके रातों-रात इंटरनेट पर छा जाने वाली अंजलि अरोड़ा इन दिनों चर्चा में हैं. आने वाली फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा को माता सीता का रोल मिला है. जैसे ही फिल्म का टीजर और ट्रेलर सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना था कि रील्स पर डांस करने वाली लड़की माता सीता का पवित्र किरदार कैसे निभा सकती है? अब अंजलि अरोड़ा ने इन सभी ट्रोलर्स को सामने आकर मुंहतोड़ जवाब दिया है.

'डांस मेरी हॉबी है, इसमें शर्म कैसी?'

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर जब अंजलि से इस विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत बेबाकी से जवाब दिया. अंजलि ने कहा,

"लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं कि मैं तो डांस करती थी, तो माता सीता का रोल कैसे कर सकती हूं? अरे, डांस तो हर कोई करता है. ऐसा कौन सा एक्टर है जो डांस नहीं करता? मुझे नाचना पसंद है, यह मेरी हॉबी है और मुझे इस बात पर कोई शर्म नहीं आती."

'हम पब्लिक फिगर हैं, लोग तो जज करेंगे ही'

अंजलि ने आगे कहा कि ट्रोलिंग से उन्हें कोई दुख या बुरा नहीं लगा. उन्होंने कहा,

"हम पब्लिक फिगर हैं और हमने खुद ही जनता को हमें परखने का हक दिया है. अब यह उनकी मर्जी है कि वे हमें अच्छा कहें या बुरा कहें. किसी को पसंद करना या नापसंद करना हर किसी की अपनी पसंद है."

अंजलि ने साफ किया कि वह लोगों की इन बातों से बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: प्रसाद से वजन नहीं बढ़ता, सद्बुद्धि मिलती है... रणबीर कपूर के ‘डाइट’ वाले वीडियो पर अंजलि अरोड़ा ने दिया करारा जवाब

'मेरी पर्सनल लाइफ और रोल को अलग रखो'

अंजलि ने लोगों से एक खास अपील भी की. उन्होंने कहा कि पर्दे के किरदार और असली जिंदगी को अलग-अलग करके देखना चाहिए. उन्होंने पूछा,

"मैंने सीता मां का रोल निभाया है, अब आप ट्रेलर देखकर खुद बताइए कि क्या आपको इसमें वही सोशल मीडिया वाली अंजलि नजर आई? मेरी बस यही गुजारिश है कि जब दर्शक यह फिल्म देखने जाएं, तो मेरी पर्सनल जिंदगी और पर्सनैलिटी को एक तरफ रखकर सिर्फ मेरी एक्टिंग देखें."

कब रिलीज हो रही है फिल्म?

अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' 25 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में देव शर्मा भगवान राम बने हैं और रजनीश दुग्गल ने रावण का रोल निभाया है. हालांकि, फिल्म के कमजोर VFX और अंजलि की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >