Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again की क्लैश पर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अजय देवगन से बात…

Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again: अजय देवगन की सिंघम अगेन इस दिवाली पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के साथ क्लैश करने वाली है. जहां फैंस दोनों ही मूवी के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब अनीस बज्मी ने रिएक्ट किया है कि क्या उन्होंने टकराव रोकने के लिए किसी से बात की है.

Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again: कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की सिंघम अगेन इस साल दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार हैं. दोनों बिग बजट फिल्मों के क्लैश देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.अब हॉरर-कॉमेडी फिल्म के डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्या वो बॉक्स ऑफिस टकराव को लेकर नर्वस हैं.

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की क्लैश पर क्या बोले अनीज बज्मी

अनीस बज्मी से पूछा गया कि क्या उन्होंने क्लैश को लेकर अजय देवगन संग बात की. डायरेक्टर ने मिड डे संग बात करते हुए, ”मुझे उनसे बात क्यों करनी चाहिए? यह निर्माताओं के बीच एक व्यावसायिक निर्णय है, और मैं सिर्फ निर्देशक हूं. सिंघम अगेन की टीम दिवाली रिलीज पर जोर दे रही है. लड़ाई कभी अच्छा विचार नहीं है.”

भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट को लेकर क्या बोले अनीस बज्मी

उन्होंने कहा, ”मुझे पता है कि हमने भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट की घोषणा एक साल पहले ही कर दी थी, लेकिन हम क्या कर सकते हैं? मैंने हमेशा कहा है कि एक अच्छी फिल्म को काम करने के लिए डेट की जरुरत नहीं होती. मैं बॉक्स-ऑफिस नंबरों और रिलीज की तारीखों में शामिल होने वाला आखिरी व्यक्ति हूं. ये उत्पादकों और वितरकों की निर्णय हैं.”

कब रिलीज होगी भूल-भूलैया 3

अनीज बज्मी ने कंफर्म किया कि भूल भुलैया 3, 1 नवंबर को रिलीज हो रही है. उन्होंने कहा, ”मैंने अपने जीवन में कोई प्लान नहीं बनाया है. मुझे नहीं लगता कि जन्मदिन कोई स्पेशल डे है, लेकिन यह जन्मदिन खास होगा क्योंकि मेरी फिल्म खुशी और हंसी का संदेश लेकर दुनिया के सामने आएगी. इन-दिनों सबको कॉमेडी जॉनर पसंद है और मुझे आशा है कि हमने इसे पूरा किया है. सर, यह पहली फिल्म से भी बड़ी फिल्म है, जिसमें म्यूजिक, गाने, डांस, हंसी और खुशी हर जगह है.”

भूल भुलैया 3 में कौन से स्टारकास्ट आएंगे नजर

भूल भुलैया 3 में तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन नजर आएंगी. हाल ही में रूह बाबा बने कार्तिक आर्यन और काली साड़ी में विद्या की एक फोटो वायरल हुई थी. निर्माताओं ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें कार्तिक आर्यन जुनूनी नजर आ रहे थे. अनीस के दो करीबी सहयोगी सिंघम अगेन में स्पेशल भूमिका निभा रहे हैं, अजय देवगन और अक्षय कुमार. बज्मी ने अजय के साथ ‘हलचल’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘दीवानगी’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3: अब ये एक्ट्रेस बनेगी ‘भूल भुलैया 3’ में मंजुलिका,अक्षय कुमार की जगह नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

Also Read- Box Office Clash: क्या भूल भुलैया 3 का रहस्यमयी संसार सिंघम 3 की दिवाली को फीका कर देगा, जानिए अंदर की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >