Kaun Banega Crorepati 17 को होस्ट नहीं करेंगे अमिताभ बच्चन? नम आखों से कहा- इस मंच से आखिरी बार…

Kaun Banega Crorepati 17: अमिताभ बच्चन की एक वीडियो सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के अगले होस्ट पर अपडेट शेयर की है.

Kaun Banega Crorepati 17: पॉपुलर रियलिटी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ घर-घर में पसंद किया जाता है. साल 2000 में शुरू हुआ यह शो पिछले 25 सालों से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. इसकी मुख्य वजह शो के होस्ट अमिताभ बच्चन हैं. पिछले कई दिनों से खबर थी कि इस शो के 17वें सीजन को बिग बी होस्ट नहीं करेंगे. यही नहीं चर्चा यह भी थी कि मेकर्स ने होस्ट की तलाश भी शुरू कर दी है. इसी बीच सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ बच्चन की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने खुद इस बात को साफ किया है कि वह इस शो को होस्ट करेंगे या नहीं. साथ ही वह इस वीडियो में काफी इमोशनल भी नजर आए हैं.

वीडियो में क्या बोले अमिताभ बच्चन?

सोनी टीवी के शेयर किए गए इस वीडियो में अमिताभ बच्चन ने इस बात को क्लियर कर दिया है कि वह केबीसी नहीं छोड़ रहे हैं. साथ ही वह भावुक होते हुए कहते हैं कि हर दौर की शुरुआत में एक सोच है, जो मन में आती है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी वो प्यार, वो साथ, वो अपनापन आप सभी की आंखों में देखने को मिलता है या नहीं. और हर दौर के अंत तक सच यही सामने आता है कि इस खेल ने, इस मंच ने और मैंने जितना भी चाहा, उससे कहीं ज्यादा मिला है और लगातार मिलता रहता है. हमारी उम्मीद है कि यही चाह इसी तरह बनी रहे और कभी न टूटे.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

बिग बी ने 16वें सीजन को कहा अलविदा

अमिताभ बच्चन ने आगे अलविदा लेते हुए कहा, “जाते-जाते मैं आपसे बस यही कहना चाहता हूं कि अगर हमारी कोशिशों ने किसी की भी जिंदगी को जरा सा भी छुआ है, या यहां बोले गए शब्दों ने कोई उम्मीद जगाई है, तो मैं समझूंगा कि हमारी 25 सालों की जो कोशिश थी वह सफल हुई। तो देवी जी और सज्जनों, मैं आपसे अब अगले दौर में मिलूंगा. आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखिए, अपने सपनों को जिंदा रखिए। न रुकिए, न झुकिए, आप जहां हैं जैसे हैं अनमोल हैं, मेरे प्रिय हैं और मेरे अपने हैं. फिर मिलते हैं आपसे, तब तक मैं अमिताभ बच्चन इस दौर के लिए, इस मंच से आखिरी बार कहने जा रहा हूं- शुभरात्रि.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >