स्ट्रगल के दिनों में 8 लड़कों के साथ एक छोटे से कमरे में रहते थे अमिताभ बच्चन, कमाते थे महज इतने रुपये

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने स्ट्रगल के दिनों पर बात करते हुए खुलासा किया है कि एक वक्त था जब वह एक छोटे से कमरे में 8 लड़कों के साथ रहा करते थे. उस वक्त वह सिर्फ 1640 रुपया ही कमाते थे.

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के महानायक है. उनकी फिल्में रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हो जाती है. ऐसे में क्या आपको पता है कि फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह कहे जाने वाले बिग बी का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है. उन्हें कोई भी चीज आसानी से नहीं मिली. उन्होंने कई बार फेल होने के बाद आखिरकार सुनहरा भविष्य का स्वाद चखा. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. बिग बी ने अपने शानदार करियर में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म और पद्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं.

बिग बी ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद

इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. उन्होंने मंगलवार की रात यादों की गलियों में सैर की और कोलकाता में अपने शुरुआती दिनों के बारे में एक ब्लॉग लिखा. अनुभवी अभिनेता ने बताया कि कैसे वो एक छोटे से कमरे में रहते थे और महज 1640 रुपया कमाते थे. बिग बी ने लिखा, “उन दिनों कलकत्ता में, अब कोलकाता .. आजादी.. आजादी.. आजादी.. अब तक का सबसे स्वतंत्र समय.. हम में से 8 एक 10’बी में 10′ का कमरा.. वो दिन थे मेरे दोस्त.. ऑफिस का समय, फिर शाम लड़कों के साथ लोकप्रियता के जोड़ों की जांच करना.. उनमें प्रवेश करने के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन इस उम्मीद के साथ खड़े थे कि किसी दिन हम .. और हम किया.. पूलिंग इन.. गेट कीपर्स को मक्खन लगा रहा है.. उन्हें बता रहा है कि जब समय सुधरेगा तो उनकी देखभाल करेंगे.. हाहा कभी नहीं हुआ.

एक्टिगं के दिनों को बिग बी ने याद

बिग बी ने यह भी याद किया कि एक्टिंग में आने के बाद चीजें कैसे बदली. उन्होंने आगे लिखा, “जब नए प्रोफेशन में.. और सिटी में शूट.. एक ही जगह पर जाना, अब उन्हें इनवाइट किया जाना.. और चेंज.. उन पुराने जमाने और लोगों से मिलना और उन्हें बीते जमाने का मनचाहा वादा देना. आधी रात में निवास की सभी सड़कों पर जाना .. और हर जगह को याद करना और वहां क्या हुआ … कुछ अप्रिय, लेकिन आम तौर पर सभी घटनाओं की अच्छाई में .. कुछ दोस्त खो गए .. कुछ ऐसे समय अभी भी आस-पास है.. पुरानी यादें.. और उनका प्यार जो हमारे साथ आखिरी तक बना रहा.. अब.. नए नए दोस्त और ईएफ.. भावना और बहुत सम्मान और देखभाल से भरा स्थिर प्यार.”

Also Read: अमिताभ बच्चन ने विक्रम गोखले और तबस्सुम को किया याद, बोले- मंच खाली और उजाड़ हो गया है…
इन फिल्मों में दिखेंगे अमिताभ बच्चन

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार ‘ऊंचाई’ में नजर आए थे. दिग्गज अभिनेता के पास प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के और पाइपलाइन में दीपिका पादुकोण के साथ ‘द इंटर्न’ रीमेक है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी'(1969) से की थी. उसी साल, उन्होंने मिस्टर नटवरलाल, काला पत्थर, द ग्रेट गैम्बलर और मंजिल जैसी फिल्मों में भी बिग बी ने कमाल का काम किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >