Amitabh Bachchan Retirement: अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट रूमर्स पर फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- Time To Retire मतलब...

Amitabh Bachchan Retirement: अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग में लिखे ‘टाइम टू रिटायर’ ने उनके रिटायरमेंट की रूमर्स को हवा दे दी. अब बिग बी ने खुद इन खबरों पर सफाई देते हुए कहा है कि उनका मतलब काम से रिटायर होना नहीं, बल्कि दिन खत्म होने के बाद सोने जाना था.

Amitabh Bachchan Retirement: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों एक ऐसी अफवाह उड़ने लगी, जिसने फैंस को भी टेंशन में डाल दिया. सोशल मीडिया से लेकर मीडिया रिपोर्ट्स तक में चर्चा शुरू हो गई कि क्या अमिताभ बच्चन अब एक्टिंग और होस्टिंग से रिटायर होने वाले हैं? बिग बी ने इन रूमर्स पर फुलस्टॉप लगाया.

क्या रिटायर हो रहे हैं अमिताभ बच्चन

दरअसल, अमिताभ बच्चनने अपने ब्लॉग में ‘Time To Retire’ लिखा था. बस फिर क्या था, इस एक लाइन को उनकी रिटायरमेंट से जोड़कर खबरें चलने लगीं. अब अमिताभ ने अपने नए ब्लॉग में साफ कर दिया है कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है. उन्होंने बताया कि 'रिटायर' से उनका मतलब काम छोड़ना नहीं, बल्कि दिन खत्म होने के बाद सोने जाना था. बिग बी ने लिखा, "जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं. अंग्रेजी में इसका मतलब होता है मैं अब सोने जा रहा हूं."

केबीसी में अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: KBC 18: कर्ज में डूबा परिवार, बैंक के ताने... हॉटसीट पर बैठी बेटी ने रचा ऐसा इतिहास कि अमिताभ बच्चन भी बोल पड़े- 'अब उन्हें लोन बांटो'

एक शब्द और शुरू हो गई रिटायरमेंट की चर्चा

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में मीडिया की रिपोर्टिंग पर भी तंज कसा. उन्होंने लिखा, ''मैंने ब्लॉग में लिखा था... 'देर हो गई है, सोने का समय हो गया है...' जिसका मतलब हम सब जानते हैं कि बिस्तर पर सोने जाना है, देर हो गई है...''

KBC में फिर संभाल रहे हैं कमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस समय टीवी के पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. बिग बी साल 2000 में शो की शुरुआत से ही इससे जुड़े हुए हैं. हालांकि 2007 में एक सीजन के लिए शाहरुख खान होस्टिंग संभाली थी, लेकिन इसके बाद अमिताभ बच्चन ने फिर शो की कमान अपने हाथों में ले ली.

अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्मों में भी अभी लंबी पारी बाकी

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन पिछली बार 2024 में आई वेट्टैयन में रजनीकांत के साथ नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादूर में नैरेटर की भूमिका भी निभाई. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो फैंस को कल्कि 2898 AD: पार्ट 2 का इंतजार है. फिल्म में वह एक बार फिर अश्वत्थामा के किरदार में वापसी करेंगे. इसमें प्रभास और कमल हासन भी अपने-अपने किरदारों में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: KBC 18: ₹1 करोड़ के सवाल पर अटकीं अर्पिता, ₹50 लाख जीतने के बाद किया शो क्विट, आखिर क्या था वो सवाल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >