जया बच्चन के Missed call देखकर डर जाते हैं बिग बी, बोले- दोबारा कॉल करने से लगता है डर…

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेवरेट जोड़ी में से एक है. दोनों एक साथ काफी अच्छे और परफेक्ट लगते है. ऐसे में क्या आपको पता है कि बिग बी आज भी जया से कितना डरते है. उनका मिस्ड कॉल देखकर वह कांप जाते है.

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) केबीसी 14 को बड़े ही बखूबी होस्ट कर रहे है. एक्टर शो में कंटेस्टेंट के सामने कई खुलासे करते है. जिसे सुनकर ऑडियंस की हंसी निकल जाती है. अब एक्टर ने खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी जया बच्चन से कितना डरते है. उन्होंने काम के दौरान जया के फोन कॉल के साथ अपने संघर्ष के बारे में भी खुलासा किया.

जया बच्चन से डरते है बिग बी

दरअसल केबीसी 14 में इस बार हॉटसीट पर गुजरात के एक एनजीओ में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव भूपेंद्र चौधरी दिखाई दिए. उन्होंने बिग बी से कहा कि उनकी पत्नी के फोन कॉल के लिए उनके पास एक अलग रिंग टोन था, क्योंकि उन्हें मिस करने का मतलब परेशानी है. अमिताभ ने जवाब दिया, ”ये केवल आपकी समस्या नहीं है, जितने भी पुरुष हैं, सबकी समस्या है…उधर से फोन आया और आपने न उठाया हो, तो बस, गए काम से.” भूपेंद्र ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या होगा अगर वह जया जी का कॉल मिस कर देते हैं, और उनकी ओर से तीन-चार मिस्ड कॉल आती हैं.

Also Read: जया बच्चन ने केबीसी के मंच पर बिग बी को मारा ऐसा ताना, जिसे सुनकर खामोश रह गए अमिताभ बच्चन, देखें VIDEO
जया का फोन नहीं उठाना मतलब गये काम से

अमिताभ ने जवाब दिया, “क्या है सर की स्त्री को ये अनुपमा ही नहीं है, हम काम कर रहे हैं, और व्यस्त हैं जिसके कारण हम कॉल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि हम हमेशा कॉल लेने की स्थिति में रहें”. बिग बी ने कहा कि एक समाधान है, लेकिन इस पर हंसे कि यह समाधान भी परिणाम के साथ कैसे आता है. उन्होंने कहा, “इसका एक उपाए है (हंसते हुए), अपने सहयोगी या सचिव को इस नंबर से कॉल लेने के लिए कहें. अपनी पत्नी से कहें कि वह इस व्यक्ति के बारे में किसी भी जानकारी के लिए पूछें…आप अगर आप व्यस्त हैं, लेकिन इसका असर भी होता है, क्योंकि वह कहती है, ‘अब मुझे आपसे बात करने के लिए आपके सचिव से बात करनी होगी’?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >