Aishwarya Rai और अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच बिग बी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- सब खत्म हो…

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में कुछ ऐसा लिखा, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए है. इस पोस्ट को फैंस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन से जोड़ कर देख रहे हैं.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों से बच्चन परिवार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिा पर ऐसी चर्चा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच कुछ ठीक नहीं है. इस बीच ऐश्वर्या अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन परिवार के साथ नहीं पहुंची थी. पैपराजी के सामने भी एक्ट्रेस ने पूरी फैमिली के साथ पोज नहीं दिया था. इस बीच अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट व्लॉग वायरल हो रहा है.

अमिताभ बच्चन ने लेटेस्ट व्लॉग में क्या लिखा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लेटेस्ट व्लॉग में अपनी दो फोटोज पोस्ट की. पहली फोटो उनके करियर के दौरान ली गई की है और दूसरी तसवीर अभी की है. इसके बारे में वो लिखते हैं, जब मैंने खुद को आईने में देखा तो, हैरान हो गया. ये चेहरा जो मैं देख रहा हूं, वो कुछ साल पहले कुछ और था. साथ ही उन्होंने लिखा कि मेरे बदलते चेहरों के बीच मुझे मेरे फैंस से भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता रहा है.

अमिताभ बच्चन ने क्यों लिखा- सब समाप्त हो जाता है

अमिताभ बच्चन ने लिखा, ”मुझे अपनी खिड़की से जयकारे सुनता हूं और खुद को कंफर्ट करता हूं…लेकिन जिंदगी और अटेंशन अल्पकालिक है. लाइफ मुरझा और खत्म हो जाती है…बस एक समानता है- यह सब समाप्त हो जाता है.”

अमिताभ बच्चन की मूवी कल्कि 2898 AD किस ओटीटी पर है मौजूद

मूवी कल्कि 2898 AD अगर आपने नहीं देखा तो आप उसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. बिग बी की ये पिछली मूवी है और इसमें प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण है. इसमें बिग बी अश्वत्थामा के रोल में दिखे थे.

क्या कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन

जी हां. अमिताभ बच्चन केबीसी 16 को होस्ट कर रहे हैं. साल 2000 से इसे बिग बी होस्ट करते आ रहे हैं, सिवाय एक सीजन के. शो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.

Also Read- Kaun Banega Crorepati 16: पटना की निशा राज को अमिताभ बच्चन ने दिया स्पेशल गिफ्ट, कहा- हमको आपकी बातें सुनते…

Also Read- Income Tax: शाहरुख खान ने इस साल दिया इतना टैक्स, अमिताभ बच्चन-सलमान को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >