जया बच्चन ने केबीसी के मंच पर बिग बी को मारा ऐसा ताना, जिसे सुनकर खामोश रह गए अमिताभ बच्चन, देखें VIDEO

#80saalbemisaalbachchan अमिताभ बच्चन का आज बर्थडे है. उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए केबीसी के मंच पर जया बच्चन और बेटे अभिषेक पहुंचे है. शो में जया अमित जी को लेकर ऐसे-ऐसे राज खोलेंगी, जिसे सुनकर एक्टर की बोलती बंद हो जाएगी.

#80saalbemisaalbachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए. उनके जन्मदिन को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड है. एक्टर ने अपने जीवन में कड़ी मेहनत से आज इस मुकाम को हासिल किया है. ऐसे में अब केबीसी भी बिग बी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. शो में जया बच्चन और अभिषेक बच्चन को स्पॉट किया गया. तीनों हॉटसीट पर बैठकर अमित जी से एक से बढ़कर एक सवाल पूछ रहे हैं. शो का अब एक और नया प्रोमो रिलीज किया गया. इस प्रोमो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी.

जया ने अमित जी को मारा ताना

दरअसल सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कौन बनेगा करोड़पति 14 का एक नया प्रोमो शेयर किया. इस प्रोमो में, हम जया बच्चन को अमिताभ बच्चन पर तंज कसते हुए देखते हैं. जया जी बिग बी से कहती हैं, “मैंने देखा तो नहीं है पर सुना है कि आप जब किसी के काम से प्रवाही होते हैं, ये स्वभाव से, उनको फूल भेजते हैं, चिट्ठी भेजते हैं, वैसा आज तक मुझे कभी नहीं मिली, भेजते हैं?” इस बयान के बाद, बिग बी शॉक्ड रह जाते हैं और कहते हैं, “ये कार्यक्रम क्या सार्वजनिक हो रहा है यार ये गलत बात होगी”. अभिषेक बच्चन भी उन पर कटाक्ष करते हैं और कहते हैं, “बिलकुल नहीं आप आगे देखें क्या होता है.”

Also Read: Amitabh Bachchan के 80वें बर्थडे पर KBC में पहुंची जया बच्चन, खोला ऐसा राज, जिसे सुनकर रो पड़े बिग बी
https://www.instagram.com/sonytvofficial/
इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन

इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, “इस बार बैठे हैं हॉटसीट पर @अमिताभ बच्चन जी, जहां देने होंगे उन कुछ कुछ मजारों के जवाब. देखिए #कौन बनेगा करोड़पति, 11 अक्टूबर, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी पर.” शो में अमिताभ बच्चन को कई बार इमोशनल होते हुए भी देखा जा सकता है. वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कई सीक्रेट का भी खुलासा करेंगे. अमिताभ बच्चन वर्तमान में कौन बनेगा करोड़पति 14 की मेजबानी कर रहे हैं. हाल ही में उनकी फिल्म गुडबाय रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >