Amitabh Bachchan के 80वें बर्थडे पर KBC में पहुंची जया बच्चन, खोला ऐसा राज, जिसे सुनकर रो पड़े बिग बी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 साल के हो जाएंगे. उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए केबीसी के मंच पर पहली बार जया बच्चन आएंगीं. शो में एक्ट्रेस ने बिग बी के कई ऐसे राज खोले, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन को बेहद इमोशनल हो गए. उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा थे.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही 80 साल के हो जाएंगे. उनके जन्मदिन की तैयारियां सभी तरफ जोरो-शोरों से चल रही है. एक्टर इन-दिनों कौन बनेगा करोड़पति 14 को होस्ट कर रहे हैं. ऐसे में अब केबीसी भी बिग बी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है. इसमे जया बच्चन को पहली बार केबीसी के मंच पर देखा जा सकता है. अपनी पत्नी को यूं अचानक देखकर अमिताभ बच्चन हैरान रह जाते हैं और रोने लगते है.

केबीसी में बिग बी को मिला सरप्राइज

दरअसल अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 साल के हो जाएंगे. ऐसे में जश्न तो बनता ही है. अब सोनी की ओर से केबीसी का एक प्रोमो जारी किया गया है. इस प्रोमो में केबीसी के मंच पर पहली बार जया बच्चन आएंगीं. उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन भी होंगे. दोनों बिग बी के साथ हॉटसीट पर बैठेंगे. इस दौरान जया जी एक्टर से जुड़े कई किस्से सुनाएंगी, जिसे सुनकर बिग बी इमोशनल हो जाएंगे और उनके आंसू बहने लगेएंगे. ये बेहद इमोशनल कर देने वाला प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कुछ ऐसा है शो का प्रोमो

प्रोमो में कंटेस्टेंट के साथ बैठे अभिषेक बच्चन पर अचानक कैमरा आता है और वह कहते हैं- सरप्राइज, बुला लेते हैं जो रिश्ते में हमारी मां लगती हैं. जया बच्चन को सेट पर देखकर अमिताभ बच्चन सच में हैरान रह जाते हैं. वह शो में अपनी पत्नी का स्वागत करते है. दोनों एक दूसरे को गले भी लगाते है. बिग बी अपने परिवार को अचानक देखकर इमोशनल हो जाते है. अब जया बच्चन और अभिषेक और भी क्या-क्या खुलासे करेंगे, ये आने वाला वक्त बताएगा.

Also Read: KBC 14: कविता चावला के बाद शाश्वत गोयल बने करोड़पति, 7.5 करोड़ के सवाल का दिया जवाब, जाने कौन है वो?
अभिषेक बच्चन को गले लगाकर भावुक हुए अमिताभ

हाल ही में बिग बी के बेटे और अभिषेक बच्चन को शो के सेट पर स्पॉट किया गया था. फिलहाल ये खुलासा नहीं हुआ है अभिषेक ने अपने पापा को क्या सरप्राइज दिया है. यह एक खास एपिसोड होने जा रहा है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है, ” केबीसी के मंच पर कुछ ऐसे पल आये, जो आंसू पोंछते हैं उन अमिताभ बच्चन जी के ही आंखों से आंसू छलक आये!”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >