Amit Bhatt-Nitish Bhaluni Net Worth: सिर्फ ज्ञान ही नहीं, कमाई के मामले में भी टप्पू से आगे हैं TMKOC के चंपक चाचा

Amit Bhatt-Nitish Bhaluni Net Worth: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पसंदीदा दादा जी और पोते की जोड़ी ‘टप्पू’ और ‘चंपक लाल गड़ा’ की है. दोनों में से कमाई के मामले में कौन आगे हैं, आइए जानते हैं.

Amit Bhatt-Nitish Bhaluni Net Worth: पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पिछले एपिसोड में टप्पू-सोनू की शादी की वजह से जेठालाल और भिड़े के परिवार में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि दोनों ने अपने दोस्त की शादी में मदद करने के लिए इस नाटक को अंजाम दिया, जिसके बाद दोनों परिवार बच्चों से माफी मांगता है. अब शो में एक नए सदस्य ‘वर्मा जी’ की एंट्री होने वाली है, जिसके आने से सोसाइटी की महिला मंडली में हलचल है. ऐसे में क्या अपकमिंग एपिसोड में फिर टप्पू की शरारत देखने को मिलेगी या चंपक चाचा की समझदारी फिर दर्शकों का जीत लेगी, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा. तो आइए उससे पहले टप्पू यानी नितीश भालुनी और चंपक चाचा उर्फ अमित भट्ट की नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

चंपक चाचा एक एपिसोड का कितना कमाते हैं?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के बापूजी और सोसाइटी वालों के चंपक चाचा का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. वह TMKOC से पहले सीआईडी (1998), खिचड़ी (2003-2004), एफआईआर (2006-2007) जैसे शोज में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें असली फेम तारक मेहता के ‘चंपक लाल गड़ा या चंपक चाचा या बापू जी’ वाले किरदार से ही मिली है. 52 साल के अमित भट्ट 16 साल से अधिक समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह शो में एक एपिसोड करने का 70,000 से 80,000 हजार रुपए चार्ज करते हैं. वहीं, महीने का 02 से 05 लाख रुपए कमा लेते हैं. अमित भट्ट अपनी कमाई का कुछ हिस्सा जरुरतमंदो को दान भी करते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

नितीश भालुनी (टप्पू) की कमाई

नितीश भालुनी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के तीसरे टप्पू हैं. इससे पहले भव्य गांधी (2008-2017) और राज अनादकत (2017-2023) इस किरदार को अपना चुके हैं. कमाई की बात करें तो शो के सबसे पहले टप्पू अपने एक एपिसोड के लिए 10,000 रुपए चार्ज करते थे. इसी के साथ वह टीवी के हाईएस्ट पेड चाइल्ड एक्टर भी बन गए थे. उनके बाद राज अनादकत ने भव्य से डबल सैलरी यानी 20,000 रुपए फीस ली. वहीं, अब नितीश भालुनी भी एक एपिसोड 20,000 रुपए ही वसूलते हैं. इस तरह मौजूदा टप्पू अपने दादा जी यानी अमित भट्ट से कमाई के मामले में अभी भी काफी पीछे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >