Coronavirus की महामारी ने ली एक और एक्टर की जान, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Joe Diffie- ग्रैमी और सीएमए अवार्ड से सम्मानित मशहूर अमेरिकी गायक जो डिफी की कोरोना वायरस से मौत हो गई. वो 61 साल के थे.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे है. इस वक्‍त दुनिया के 199 देश इससे जंग लड़ रहे हैं. इस वायरस से अब तक कई लोग अपनी जान गवां बैठे हैं. इसके चपेट में कई बड़े सितारे भी आ चुके हैं. अब ग्रैमी और सीएमए अवार्ड से सम्मानित मशहूर अमेरिकी गायक जो डिफी (Joe Diffie) की कोरोना वायरस से मौत हो गई. जो 61 साल के थे. उनके करीबी ने उनके निधन की जानकारी दी.

बीते शुक्रवार को ही डिफी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ. डिफी ने पिछले हफ्ते ही अपने बयान में कहा था कि इस महामारी के दौर में मैं अपने फैंस से याद दिलाना चाहता हूं कि हमें सर्तक और सावधान रहना है.

मार्च की शुरुआत में, उन्होंने कोरोनो वायरस के चलते ही जॉर्जिया में एक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था. बता दें कि साल 1990 में उन्होंने अपने संगीत से तहलका मचा दिया था. उनके हिट एल्बम ‘होम’, ‘इफ द डेबिल डांस’, ‘थर्ड रॉक फ्रॉम द सन’ और ‘पिकअप मैन’ हैं.

वहीं कुछ दिन पहले ही हॉलीवुड सुपरस्टार मार्क ब्लम (Mark Blum) की कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गवां दी. उनकी उम्र 69 थी. मार्क का इलाज न्यूयार्क के एक अस्पताल में चल रहा था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता के निधन की खबर को उनकी पत्‍नी जैनेट जैरिश ने एक ई-मेल के जरिये पुष्टि की है.

उन्‍होंने बताया,’ मेरे पति ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद हुए कॉम्पलिकेशन्स के चलते कल इस दुनिया को छोड़ दिया.’ SAG-AFTRA के वाइस प्रेसीडेंट रेबेका डैमेन ने मार्क के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्विटर पर लिखा,’ गहरे दुख के साथ मैं यह खबर साझा कर रही हूं कि हमारे मित्र और बोर्ड के पूर्व सदस्य मार्क ब्लम का निधन कोरोनोवायरस की जटिलताओं की वजह से हो गया. मार्क एक समर्पित स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड और एसएजी-एएफटीआरए बोर्ड के सदस्य थे जो 2007-2013 से सेवा दे रहे थे.’

मार्क फिल्‍म “Desperately Seeking Susan” और “Crocodile Dundee” में अपने किरदारों के लिए जाने जाते हैं. वह नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज YOU में जो के मालिक का किरदार निभाते नजर आये थे. ये सीरीज बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुई हैं. इस सीरीज के दो सीजन प्रसारित किये जा चुके हैं और दर्शक तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >