Amaran OTT Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अमरन, यहां जान लें डिटेल्स

Amaran OTT Release: शिवकार्तिकेयन की फिल्म अमरन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. मूवी ने अब तक 320 करोड़ से अधिक की कमाई की है. अब ओटीटी रिलीज को लेकर कुछ डिटेल्स सामने आई हैं.

Amaran OTT Release: शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी स्टारर फिल्म अमरन ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. इसी के साथ ये तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई. 31 अक्टूबर को रिलीज हुई मूवी अभी भी सिनेमाघरों में अन्य बड़ी फिल्मों को पछाड़ रही है. अशोक चक्र से सम्मानित मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित अमरन ने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ से अधिक की कमाई की है. अब ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

ओटीटी पर कब दस्तक देगी अमरन

ऐसी खबरें आई थी कि फिल्म 11 दिसंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी, लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स को एक सूत्र ने बताया, “अमरन 5 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.” हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

शिवकार्तिकेयन को मिला ये सम्मान

शिवकार्तिकेयन को मेजर मुकुंद वरदराजन के रूप में उनकी परफॉर्मेंस के लिए चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी की ओर से सम्मानित किया गया था. समारोह के बाद साउथ स्टार ने कहा, ”मेजर मुकुंद के जीवन को चित्रित करना एक सम्मान की बात थी और मैं उनकी कहानी से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करता हूं. यह मान्यता मेरे लिए बहुत मायने रखती है.” अमरन का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया था.

Also Read: Upcoming Bollywood Movies: 2025 की फिल्मों का धमाका, शाहिद कपूर के देवा से लेकर आलिया भट्ट की अल्फा तक, रिलीज कैलेंडर हुआ जारी

Also Read: Bollywood Stories: साउथ की लेडी सुपरस्टार ने तोड़ा रिकॉर्ड, दीपिका-आलिया को पछाड़ बनीं इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >