Allu Arjun: पुष्पा भाउ ने हिंदी सिनेमा पर दिया बड़ा बयान, बोले- मैं बॉलीवुड शब्द का फैन नहीं…, VIDEO

Allu Arjun: साउथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ के सक्सेस इवेंट में बॉलीवुड शब्द पर एक स्टेटमेंट दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें ‘बॉलीवुड’ शब्द नहीं पसंद है.

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ रिलीज के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई और कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के कलेक्शन को पछाड़ दिए. इसी बीच एक्टर 08 फरवरी को हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ की सक्सेस मीट के लिए पहुंचे, जिसमें फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार समेत फिल्म से जुड़े कई बड़े नाम शामिल हुए. इस इवेंट में अल्लू ने फिल्म से जुड़े सभी सदस्य को धन्यवाद कहा और साथ ही उन्होंने बॉलीवुड शब्द पर भी बड़ा बयान दिया है.

अल्लू अर्जुन को बॉलीवुड शब्द क्यों नहीं पसंद?

अल्लू अर्जुन ने इस इवेंट में बॉलीवुड का एक किस्सा सुनाते हुए कहा, ”’जब मैंने बॉलीवुड के एक फिल्म निर्माता को फोन किया, हिंदी सिनेमा से। मैं बॉलीवुड शब्द का फैन नहीं हूं. हिंदी सिनेमा में मैंने किसी को फोन किया और कहा कि उन्हें भी 6 दिसंबर को आना था. वे बहुत ही मिलनसार थे और उन्होंने उस तारीख को आगे बढ़ा दिया. मैंने पर्सनली उन्हें फोन किाय और तारीख बढ़ाने के लिए उनका धन्यवाद किया.’

डायरेक्टर सुकुमार के बारे में क्या बोले अल्लू अर्जुन?

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के निर्देशन सुकुमार के बारे में बात करते हुए कहा, ”मैं सुकुमार को शुक्रिया नहीं कहना चाहता, क्योंकि बस शुक्रिया कहना काफी नहीं है. डायरेक्टर इकलौता ऐसा आदमी है जो सारे क्रू और फैकेलटीज़ के साथ मिलकर हिट फिल्म देता है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ कोई गाना या उसका लिरिक्स भी डायरेक्टर का ही टेस्ट होता है. मैं सुकुमार को हर चीज के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं.”

यह भी पढ़े: क्या सफलता मिलने के बाद कपिल शर्मा हो गए घमंडी? राजीव ठाकुर बोले- अगर मैं उनके जैसा पॉपुलर हो गया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >