Allu Arjun Raka Movie: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म राका का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें उनका खौफनाक और बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला है. दरअसल, पहले AA22xA6 नाम से चर्चा में रही इस फिल्म का अब ऑफिशियल नाम ‘राका’ रखा गया है. पोस्टर में अल्लू अर्जुन का लुक काफी डरावना और इंटेंस नजर आ रहा है. आधे गंजे सिर, लंबे नुकीले नाखून और रौद्र अंदाज में उनका ये अवतार फैंस को हैरान कर रहा है. सोशल मीडिया पर ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है.
हिंदी, तमिल समेत 7 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं. ‘राका’ एक बड़े बजट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, उर्दू और बंगाली समेत 7 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. हालांकि, रिलीज डेट को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है.
पहली बार साथ दिखेंगे अल्लू और दीपिका
फिल्म की सबसे खास बात इसकी स्टारकास्ट भी है. इसमें दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी. यह पहली बार होगा जब दीपिका और अल्लू अर्जुन एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. खबर है कि फिल्म में दीपिका दमदार एक्शन करती नजर आएंगी, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म का टाइटल पोस्टर सामने आने के बाद से ही ‘राका’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत का AI ‘राम’ अवतार देख भावुक हुईं बहन श्वेता, लिखा इमोशनल नोट
