Allu Arjun Net Worth: 460 करोड़ की नेटवर्थ, इन लग्जरी गाड़ियों के हैं मालिक, पुष्पा 2 स्टार की ठाठ है कमाल की

Allu Arjun Net Worth: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. एक्टर अपनी फिल्मों के लिए तगड़ी रकम लेते हैं. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ और कार कलेक्शन पर.

Allu Arjun Net Worth: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को आज संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उनकी कोर्ट में पेशी हुई. जहां से पुष्पा 2 स्टार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अल्लू अर्जुन के वकील कार्रवाई के खिलाफ अपील करेंगे और उच्च न्यायालय का रुख करेंगे.

करोड़ों के मालकि हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन, तेलुगु सिनेमा के सबसे पॉप��लर सितारों में से एक हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अभिनेता की अनुमानित कुल संपत्ति 460 करोड़ है. इसके अलावा उनके पास एक प्राइवेट जेट भी है. पुष्पा 2 स्टार अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में एक आलीशान हवेली में रहते हैं. उनके पास हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगला भी है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ है. साल 2015 में उन्होंने मुंबई में 2BHK अपार्टमेंट खरीदकर अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का भी विस्तार किया.

अल्लू अर्जुन का बिजनेस वेंचर्स

एक्टिंग के अलावा अल्लू अर्जुन कई और बिजनेस में भी अपने हाथ आजमा चुके हैं. वह गीता आर्ट्स के सह-मालिक हैं. साल 2022 में उन्होंने हैदराबाद में अल्लू स्टूडियो को लॉन्च किया और इसके बाद जून 2023 में अमीरपेट में एएए सिनेमाज खोला. अल्लू अर्जुन एक रेस्टोरेंट के भी मालिक हैं. वह हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में अमेरिकी स्पोर्ट्स बार और रेस्टोरेंट सीरीज बफेलो वाइल्ड विंग्स की फ्रेंचाइजी के मालिक हैं.

अल्लू अर्जुन का कार कलेक्शन है काफी लग्जरी

  • बीएमडब्ल्यू एक्स6एम
  • जगुआर एक्सजे एल
  • हमर एच2
  • मर्सिडीज जीएलई 350डी
  • वोल्वो एक्ससी90 टी8 एक्सीलेंस
  • रेंज रोवर
  • वैनिटी वैन
  • प्राइवेट जेट

Also Read- Allu Arjun Arrested Updates: 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहेंगे पुष्पा 2 स्टार, वकील से की यह खास रिक्वेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >