Alliance Reality Show Top 5: फिनाले से पहले लीक हुए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम, रेस में ये टीवी सितारे आगे

रियलिटी शो 'अलायंस' अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब है. खबरों के मुताबिक कुशल टंडन, एली गोनी, मिनी माथुर, रूही दोसानी और जैद दरबार ने टॉप 5 में जगह बना ली है। जानिए 4 अगस्त को होने वाले ग्रैंड फिनाले से जुड़ी सभी अहम जानकारियां.

Alliance Reality Show: रियलिटी शो 'अलायंस' अब अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मुकाबला कुछ सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स के बीच रह गया है। शो से जुड़े सूत्रों ने कि कुशल टंडन, एली गोनी, मिनी माथुर, रूही दोसानी और जैद दरबार ने कथित तौर पर सीजन के टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है. हालांकि, शो के मेकर्स या प्लेटफार्म की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल, इन्हें शो का खिताब जीतने की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है.

Contestents who Played Well: इन कंटेस्टेंट्स ने स्ट्रेटेजी से खेला है खेल 

इस सीजन में अपनी समझदारी, बेहतरीन परफर्मेंस और बदलते रिश्तों के चलते ये पांचों सहयोगी मजबूत खिलाड़ी बनकर सामने आए हैं. हेडक्वार्टर के अंदर कुशल टंडन का अच्छा प्रभाव देखने को मिला है, वहीं अली गोनी ने अपनी समझदारी से खेलते हुए सभी का ध्यान खींचा है। मिनी और रूही ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह मजबूत की है। दूसरी ओर, जैद दरबार ने खुद को इस सीजन के सबसे दमदार कंटेस्टेंट्स में शामिल कर लिया है.

Alliance Grand Finale: 4 अगस्त को है ग्रैंड फिनाले 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो का ग्रैंड फिनाले 4 अगस्त को आयोजित होगा। इस सीजन के पांच सबसे चर्चित कंटेस्टेंट फिनाले में ट्रॉफी जीतने के लिए आमने-सामने होंगे. अगर सामने आ रही खबरें सही साबित होती हैं, तो पहले सीजन का अंत काफी शानदार होने वाला है.

About Alliance: अलायन्स के बारे में 

अलायंस' प्राइम वीडियो इंडिया का पहला सोशल स्ट्रेटेजी रियलिटी शो है. इसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण बनिजय एशिया ने किया है. यह शो जॉन डी मोल के मशहूर इंटरनेशनल फॉर्मेट पर आधारित है। इसकी शुरुआत 26 जून, 2026 को हुई थी. शो में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट छह हफ्तों तक चलने वाले मुकाबले में हिस्सा ले रहे हैं, जहां हर कदम पर भरोसे और रिश्तों की परीक्षा होती है.

Different from Other Show: बाकी रियलिटी  शो से अलग है ये 

यह शो दूसरे रियलिटी शोज से काफी अलग है। इसमें जीत सिर्फ टास्क पूरा करने से नहीं मिलती, बल्कि सही समय पर गठबंधन बनाने और जरूरत पड़ने पर उन्हें बदलने की समझ भी जरूरी होती है. सभी कंटेस्टेंट को चार टीमों में बांटा गया है। उन्हें फिजिकल टास्क, रणनीति से जुड़े गेम, सीक्रेट मिशन और अचानक मिलने वाले ट्विस्ट का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, रिश्ते बदलते हैं, दोस्ती की परीक्षा होती है और आखिर तक वही खिलाड़ी टिकता है जो सबसे समझदारी से खेलता है.

यह भी पढ़ें :  सलमान खान का दिखेगा नया अंदाज, 'अलायंस' में होस्ट नहीं बल्कि भाई सोहेल खान को सपोर्ट करते नजर आएंगे भाईजान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >