Alia Bhatt Deepfake Video: एक बार फिर डीपफेक वीडियो का शिकार हुई आलिया भट्ट, फैंस बोले- एआई से बचकर रहना…

Alia Bhatt Deepfake Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक नया डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद फैंस काफी हैरान और परेशान हैं. AI-जनरेटेड वीडियो में आलिया गेट रेडी विद मी ट्रेंड से जुड़ती नजर आ रही हैं. उन्होंने एक कुर्ती पहनी है. हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस वीडियो को अबतक 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Alia Bhatt Deepfake Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक डीपफेक वीडियो में नजर आईं, जो पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस एआई-जनरेटेड वीडियो के तेजी से इंटरनेट पर वायरल होने से फैंस काफी परेशान हैं. उनका कहना है कि अब कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है. इस क्लिप को अब तक 17 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. जिस आइडी से ये वीडियो शेयर किया गया उसे बायो में लिखा है, एआई का उपयोग करके बनाए गए सभी वीडियो केवल एंटरटेनमेंट के उद्देश्य से बनाए गए हैं.


आलिया भट्ट एक बार फिर डीपफेक का हुई शिकार

डीपफेक वीडियो में आलिया भट्ट काले चिकनकारी कुर्ता पहने हुए दिखाई दे रही हैं. वह मेकअप करती और कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही है. हालांकि, डीपफेक क्लिप के वायरल होने के तुरंत बाद, आलिया भट्ट के फैंस ने एआई के यूज पर अपनी चिंता व्यक्त की. एक यूजर ने लिखा, “एआई दिन-ब-दिन खतरनाक होता जा रहा है.” जबकि दूसरे ने लिखा, “उन लोगों के लिए बुरा लग रहा है, जो सोचते हैं कि यह रियल है.” तीसरे यूजर ने लिखा, “मुझे अब एआई से डर लगने लगा है.”

Also Read- आलिया भट्ट को बेटी राहा के लिए पिता महेश भट्ट से मिली ये बड़ी सीख, आप भी पेरेंटिंग के लिए लें ये टिप्स

Also Read- आलिया भट्ट दूसरी बार डीपफेक का हुईं शिकार, इस सेलेब के वीडियो के साथ लगाया गया एक्ट्रेस का चेहरा


पहले भी डीपफेक का शिकार हुई हैं आलिया भट्ट

यह पहली बार नहीं है जब आलिया का कोई डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो. इस साल मई में, आलिया का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया, जिसमें उनका चेहरा अभिनेत्री वामीका गब्बी की शक्ल में दिखाया गया था. डीपफेक एक मल्टीमीडिया पीस है, जिसमें किसी व्यक्ति के शरीर या चेहरे को किसी और जैसा दिखाने के लिए बदल दिया जाता है. कई बॉलीवुड स्टार्स डीपफेक का शिकार बन चुके हैं.

Also Read- आलिया भट्ट के Met Gala 2024 लुक का हर कोई हुआ कायल, फैंस बोले- प्यारी प्रिंसेस…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >