बिना बनियान का कुर्ता पहनने पर ट्रोल हुआ ये एक्टर, मांगनी पड़ी माफी

Ali Zafar: ईद के मौके पर अली जफर ने ट्रांसपेरेंट कुर्ता पहना और वे जमकर ट्रोल हुए. एक्टर ने मजाकिया अंदाज में माफी मांगते हुए ट्रोलर्स को खूब सुनाया. उनका यह अंदाज अब लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

Ali Zafar: कभी-कभी सोशल मीडिया पर छोटी-सी बात भी बड़ा मुद्दा बन जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ पाकिस्तानी एक्टर-सिंगर अली जफर के साथ, जिनकी एक ईद वाली तस्वीर पर खूब बवाल मच गया. दरअसल, अली जफर ने ईद के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में उन्होंने ट्रांसपेरेंट कुर्ता पहना था, लेकिन उसके नीचे बनियान नहीं थी. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठाने लगे.

तंज भरी ‘माफी’ ने खींचा ध्यान

इस पूरे मामले पर अली जफर ने एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने बेहद मजेदार अंदाज में माफी मांगी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिना बनियान के ट्रांसपेरेंट कुर्ता पहनना और ईद पर अजरक प्रिंट धोती पहनकर पौधों को पानी देना शायद दुनिया के सबसे बड़े मुद्दों में शामिल हो गया है.

ट्रोलर्स को दिया जवाब

अली जफर ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह समझते हैं कि यह “गंभीर मुद्दा” बन चुका है और आगे से वह इस “गलती” को दोहराने से बचेंगे. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आया.

भारत में अकाउंट बैन

बता दें, साल 2025 में हुए पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत में अली जफर समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया गया था. अली जफर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और बाद में बॉलीवुड में तेरे बिन लादेन जैसी फिल्मों से पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपनी अलग जगह बनाई.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के इस एक्टर के पास अपनी ही फिल्म देखने को नहीं है पैसे, दाम कम होने का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >