Ali Baba: कौन है अभिषेक निगम, जिन्होंने शीजान खान को अली बाबा शो से किया रिप्लेस, आएगा नया ट्विस्ट

Ali Baba: Dastan-E-Kabul: तुनिशा शर्मा और शीजान खान का मोस्ट पॉपुलर शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की शूटिंग शुरू हो चुकी है. रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक निगम शो में शीजान को रिप्लेस कर सकते हैं.

Ali Baba: Dastan-E-Kabul: सोनी सब पर टेलीकास्ट होने वाला शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के मेकर्स इन-दिनों परेशान चल रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस शो के दोनों लीड स्टार गायब है. जहां तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली है, वहीं शीजान पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में हैं. हालांकि, अब मेकर्स का कहना है कि ये शो बंद नहीं होगा और अभिषेक निगम शीजान खान की जगह लेंगे.

अभिषेक निगम ने शीजान को किया रिप्लेस

शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ”हां, अभिषेक बोर्ड पर हैं और वह जल्द ही प्रोमो शूट करेंगे. कहानी फिलहाल एक नकाबपोश शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है और पता चलेगा कि वह कोई और नहीं बल्कि अभिषेक है. तुनिषा के किरदार के बारे में फैसला लिया जाना फिलहाल बाकी है. बीते दिनों खबरे आ रही थी कि निषा शर्मा के कैरेक्टर रिप्लेस नहीं करेंगे. कहा जा रहा है कि शो में एक नया ट्रैक लाया जाएगा, जिसमें वे किसी एक्टर को नया कैरेक्टर निभाने के लिए कास्ट करेंगे.

कॉस्मेटिक सर्जरी से बदला जाएगा चेहरा

कहानी कैसे आगे बढ़ेगी, इस बारे में बात करते हुए, सूत्र ने खुलासा किया, “यह दिखाया जाएगा कि अली गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि उपचार के माध्यम से वह ठीक हो गया और उनका चेहरा प्राचीन कॉस्मेटिक सर्जरी के माध्यम बदल दिया जाएगा, जिसके बाद नये कैरेक्टर की एं��्री होगी”. शो, अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल, प्रमुख अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से चर्चा में है. कथित तौर पर तुनिशा ने अपने सेट के एक मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद, तुनिशा की मां वनिता शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अभिनेता फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और उनकी जमानत याचिका पर आदेश 13 जनवरी को पारित होने की उम्मीद है.

Also Read: ‘तुनिशा शर्मा और अली सिर्फ अच्छे दोस्त थे’, बेटी के डेटिंग एप पर होने को लेकर मां वनिता ने किया ये खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >