Akshaye Khanna: क्या धुरंधर की सफलता के बीच ‘शांति पूजा’ करा रहे अक्षय खन्ना? फिल्म में रहमान डकैत का निभाया है रोल

Akshaye Khanna: फिल्म धुरंधर की शानदार सफलता के बीच अक्षय खन्ना का अलीबाग स्थित घर चर्चा में है. वायरल वीडियो में वह वास्तु शांति पूजा करते नजर आ रहे हैं. फैंस उनके शांत स्वभाव और फिल्म के सेलेक्शन को लेकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Akshaye Khanna: फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. इस सफलता के बाद इससे जुड़े पुराने विवाद भी पीछे छूट गए हैं और अक्षय खन्ना एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है, खासकर Fa9LA गाने में उनका अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

शांति पूजा करते दिखे एक्टर अक्षय खन्ना

इसी बीच अक्षय खन्ना का एक नया वीडियो सामने आया है, जो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस वीडियो में वह अपने अलीबाग वाले घर पर वास्तु शांति पूजा करते नजर आ रहे हैं. पूजा कराने वाले पुजारी ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में अक्षय सादे कपड़ों में, सफेद शर्ट और नीली डेनिम पहनकर तीन पुजारियों के साथ पूरे मन से पूजा में शामिल दिखाई दे रहे हैं.

वास्तु शांति पूजा करते दिखे अक्षय

अक्षय खन्ना के शांत स्वभाव से प्रभावित हुए पुजारी

इस वीडियो को शेयर करते हुए पुजारी शिवम म्हात्रे ने लिखा कि अभिनेता अक्षय खन्ना यांच्या घरी विधीवत आणि भक्तिभावाने पूजन करण्याचा सौभाग्ययोग लाभले. र्तमान में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अभिनेता अक्षय खन्ना के घर हुए पूजन का ‘धुरंधर’ फिल्म से कोई भी संबंध नहीं है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे पूजा के वीडियो हाल के नहीं, बल्कि अगस्त 2023 में संपन्न हुए पूजन के हैं. इस वीडियो को गलत तरीके से अपलोड किया जा रहा है. ऐसा गलत इंटेंशन लगाने से लोगों को गलत संदेश मिल रहा है, इसलिए कृपया ऐसा न करें. इस वीडियो के माध्यम से समाज को यह दिखाने का उद्देश्य था कि हमें अपने धर्म और अपनी संस्कृति की रक्षा करनी चाहिए. पूजा-पाठ केवल सामान्य लोग ही नहीं करते, बल्कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी श्रद्धा और विश्वास के साथ करते हैं. कृपया सोशल मीडिया पर पूजा के वीडियो के साथ ‘धुरंधर’ फिल्म की फोटो शेयर न करें और ‘धुरंधर’ फिल्म को इस पूजा के वीडियो से न जोड़ें. सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलाएँ और इन फोटो-वीडियो को गलत संदर्भ में पेश न करें, क्योंकि ऐसा करने से अक्षय खन्ना को भी बुरा लग सकता है.

ALSO READ: Virat-Anushka In Vrindavan: प्रेमानंद महाराज के दर पहुंचे विराट-अनुष्का, आंखों में आंसू, गले में तुलसी की माला पहने दिखा कपल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >