Akshay Kumar क्या ‘स्त्री 3’ में आएंगे नजर, डायरेक्टर अमर कौशिक ने किया खुलासा, कहा ‘ये तो स्क्रिप्ट पर…’

Akshay Kumar अमर कौशिक की निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 में कैमियो करते नजर आए थे. फिल्म में उनकी एंट्री देख, एक्टर के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए और ये सवाल करने लगे कि क्या एक्टर स्त्री 3 में भी आएंगे नजर, तो इसपर अब अमर कौशिक ने खुलासा कर दिया है.

Akshay Kumar हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में दर्शकों की पसंदीदा जॉनर कॉमेडी करते नजर आए थे. उनके कैमियो ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे. ऐसे में अब उनके फैंस का फिल्म के मेकर्स से बस यही सवाल है कि क्या अक्षय कुमार फिल्म के सीक्वल ‘स्त्री 3’ में भी नजर आ सकते हैं. तो इस पर अमर कौशिक ने फाइनली खुलासा कर दिया है. आइए बताते हैं कि अमर कौशिक ने क्या कहा.

कब आएगी स्त्री 3?

अक्षय कुमार की कैमियो फिल्म स्त्री 2 साल 2018 की फिल्म स्त्री का सीक्वल है. इसके बाद अब स्त्री 3 को लेकर अपडेट शेयर करते हुए अमर कौशिक ने कहा कि, “मुझे लगता है कि इसे (स्त्री 2) पहली (फिल्म) से छह साल में बनाया गया था. हालांकि, इसमें छह साल नहीं लगेंगे; इसमें कम से कम तीन साल लगेंगे.” इसके बाद निर्देशक ने स्त्री 2 के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं दर्शकों और फिल्म देखने वालों और संदेश साझा करने वालों का आभारी हूं. बहुत मेहनत करनी पड़ी और इसका श्रेय सितारों, निर्माताओं और तकनीशियनों सहित सभी को जाता है.”

Also Read: Akshay kumar : पिछले 3 सालों में 14 फिल्में, की 1400 करोड़ की कमाई, क्या वाकई सुपरस्टार की चमक फीकी पड़ रही है

Also Read: Bhediya 2 और Stree 3 में से कौन सी फिल्म पहले होगी रिलीज, राजकुमार राव ने किया खुलासा

क्या स्त्री 3 में अक्षय कुमार आएंगे नजर?

अक्षय कुमार की स्त्री 3 में कास्टिंग को लेकर जब निर्देशक अमर कौशिक से सवाल किए गए. तब उन्होंने कहा कि, “ये तो स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है. अगर कहानी की मांग होगी तो वह (अक्षय कुमार) नजर आएंगे. नहीं तो यह फिल्म उन्हें नहीं मिलेगी.”

स्त्री 2 के बारे में

अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त की रात को दस्तक दी थी. फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी जैसी कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आए थे. फिल्म की कहानी चंदेरी गांव में फैले सरकटे के आतंक को रोकने के लिए किए गए विक्की और उसके दोस्तों के प्लान के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमें उनका साथ जादुई चोटी के साथ श्रद्धा कपूर देती है, जो असल में स्त्री की बेटी है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >