20 साल के हुए अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव, पापा की तरह ही हैंडसम है स्टारकिड, PHOTOS

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव का आज जन्मदिन है. आरव आज 20 साल का हो गया है. एक्ट्रेस ने अपने बेटे को खास तरीके बर्थडे विश किया है. तसवीरों पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते है. अक्षय और ट्विंकल ने साल 17 जनवरी, 2001 का सोत फेरे लिए थे. कपल की शादी को 20 साल से अधिक हो गया है. दोनों के दो बच्चे है आरव और नितारा. आरव आज 20 साल का हो गया है.

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव का आज जन्मदिन है. आरव 20 साल के हो गए और उनके बर्थडे पर एक्ट्रेस ने खास पोस्ट लिखा है. वो लिखती है, और वह 20 साल का हो गया! तसवीरों में आरव गुब्बारो से घिरा दिख रहा है.

ट्विंकल खन्ना के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने आरव को बर्थडे की शुभकामनाएं दी. डब्बू रतनानी, ताहिरा कश्यप, नंदिता महतानी, बॉबी देओल ने विश किया. नम्रता शिरोडकर ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो प्यारे आरव. ढेर सारी दुआएं. हमेशा खुश रहो.

आरव को जन्मदिन की बधाई देते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, हैप्पी बर्थडे सुपरमैन. इस तसवीर में आरव अपनी मां को बड़े प्यार से माथे पर चूमते दिख रहे है. बता दें कि ट्विंकल खन्ना फिलहाल फिल्मों से दूर है और वो अपना सारा समय लिखने में देती है. वो एक राइटर है.

ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव बिल्कुल अपने पिता अक्षय कुमार के जैसे ही स्मार्ट और हैंडसम है. इस तसवीर में दोनों मां-बेटे काफी खुश लग रहे है. आरव लाइलाइट से काफी दूर रहते है. वो लंदन में पढ़ाई कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >