लोगों की इस हरकत पर अक्षय कुमार का फूटा गुस्सा, बोले- कुछ गलत शब्द निकल जाए...

सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया है. लेकिन कुछ लोग फिर भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है. ऐसे लोगों पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का गुस्सा फूट पड़ा.

Coronavirus LockDown: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरा देश सहमा हुआ है. सरकार ने इससे लड़ने के लिए देश को लॉकडाउन (LockDown) कर दिया है. लेकिन कुछ लोग फिर भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है और घर से बाहर निकल रहे है. ऐसे लोगों पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का गुस्सा फूट पड़ा. अक्षय ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बहुत गुस्से में दिख रहे है.

अक्षय कुमार ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘मुझे माफ करना यदि कोई गलत शब्द निकल जाता है तो. उन्होंने कहा कि क्या दिमाग हिल गया है कुछ लोगों का. किसको लॉकडाउन का मतलब समझ नहीं आता है. इसका मतलब होता है कि घर पर रहो, परिवार के साथ रहो.’

वीडियो में वह आगे कहते हैं कि, ‘सड़क पर तफरीह करने मत निकलो. बाहर जाकर पागल बन रहे हो. यह बहादुरी यहीं रखी रह जाएगी. खुद तो अस्पताल जाओगे ही साथ ही परिवार के सदस्यों को भी ले जाओगे.’

वीडियो में वह आगे कहते हैं कि, ‘सड़क पर तफरीह करने मत निकलो. बाहर जाकर पागल बन रहे हो. यह बहादुरी यहीं रखी रह जाएगी. खुद तो अस्पताल जाओगे ही साथ ही परिवार के सदस्यों को भी ले जाओगे.’

उन्होंने कहा कि, ‘सभी को इस बीमारी को हराना है. मैं कहूंगा कि हाथ धोकर सिर्फ घर पर बैठे रहो, जब तक सरकार नहीं कहती है. आप सभी घर पर रहो.’

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक भारत में 500 से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, इससे 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया है. ये लॉकडाउन पूरे तीन हफ्ते यानि 21 दिनों तक रहेगा. इस एलान के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी के फैसले का समर्थन करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >