काफी चुनौतियों के बाद अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में बनाई पहचान, पर्सनल लाइफ में भी खाने पड़े धक्के

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई सुरपहिट फिल्मों में भी किया गया है, जिसमें धड़कन, पवन राजा जैसी फिल्में शामिल है. आइये उनकी स्ट्रगल लाइफ के बारे में जानते हैं.

Akshara Singh: अक्षरा सिंह के जीवन में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला बहुत ही चुनौती भरा था. बेहद ही कम उम्र में उन्होंने इसमें अपना करियर बनाने का फैसला किया था, लेकिन अपनी मेहनत और संयम से एक्ट्रेस आज भोजपुरी फिल्म की स्टार बन चुकी हैं. इंडस्ट्री में अपनी जर्नी के दौरान उन्हें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले, जिसने उनके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों पर प्रभाव डाला.


भोजपुरी की महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं अक्षरा सिंह
भोजपुरी की जानी-मानी हस्ती ‌और सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई महाराष्ट्र से ही पूरी की है. पढ़ाई के दौरान अक्षरा ने एक्टिंग और सिंगिंग सीखना शुरू कर दिया था. अक्षरा ने भोजपुरी फिल्म में अपना कैरियर ‘प्राण जाई पर वचन न जाई’ फिल्म से किया था, जो साल 2011 में रिलीज हुई. मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. साथ ही अक्षरा के किरदार को भी काफी पसंद किया गया. इसके बाद अक्षर को भोजपुरी फिल्मी दुनिया में कामयाबी मिलती रही, लेकिन साल 2016 में खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘ऐ बलमा बिहार वाला’ में काम करने के दौरान उन्हें असली पहचान मिली.

Read Also- अक्षरा सिंह खुद को ऐसे जिम में रख रही हैं फिट, आप भी देखें भोजपुरी क्वीन का वर्कआउट वीडियो

Read Also- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाई स्लिट ड्रेस में दिखाई शोख अदाएं, लेटेस्ट फोटोशूट देख फैंस के उड़े होश

Read Also- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाई स्लिट ड्रेस में दिखाई शोख अदाएं, लेटेस्ट फोटोशूट देख फैंस के उड़े होश


अक्षरा और पवन सिंह की जोड़ी रही थी काफी हिट
साल 2017 से अक्षरा और पवन सिंह ने कई फिल्मों में एक साथ काम करना शुरू किया. उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट रही. दोनों निजी जीवन में भी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे. कुछ कारणों से इनका रिश्ता टूट गया और पवन सिंह की शादी ज्योति सिंह से हो गई. इसके बाद अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे को लेकर काफी विवादों में आए. दोनों ने कई आरोप भी लगाए थे.

कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं अक्षरा सिंह
भोजपुरी फिल्म के अलावा अभिनेत्री टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी है. छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अक्षरा ने अपनी पहचान बनाई है. साथ ही बतौर गायिका उन्होंने कई बेहतरीन गानों से लोगों का दिल जीता है. बता दें कि अब तक अक्षरा दर्जनों फिल्मों में काम कर चुकी हैं और आने वाले समय में उनके काफी गाने और फिल्म रिलीज होने वाले हैं.

रिपोर्ट- रिया दुबे

Read Also- अक्षरा सिंह की सादगी पर दिल हार बैठेंग आप, ग्रीन शर्ट में दिखीं बेहद खूबसूरत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >