Krrish 3 में अजय देवगन को ऑफर हुआ था ये रोल, निर्देशक राकेश रोशन ने बताया क्यों एक्टर ने कर दिया रिजेक्ट

Krrish 3: कृष 3 में विवेक ओबेरॉय का रोल सबसे पहले राकेश रोशन ने अजय देवगन को ऑफर किया था. हालांकि एक्टर ने इसे रिजेक्ट कर दिया, क्योंकि वह विलेन बनने के लिए तैयार नहीं थे.

Krrish 3: ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और विवेक ओबेरॉय स्टारर कृष 3 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 244 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. अब सालों बाद निर्देशक राकेश रोशन ने खुलासा किया कि उन्होंने सबसे पहले विवेक ओबेरॉय की भूमिका अजय देवगन को ऑफर की थी. हालांकि एक्टर ने इसे यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि वो विलेन की भूमिका नहीं निभा सकते हैं.

अजय देवगन ने क्यों रिजेक्ट की थी कृष 3

न्यूज 18 संग इंटरव्यू में निर्देशक राकेश रोशन ने खुलासा किया कि उन्होंने शुरुआत में कृष 3 में विलेन की भूमिका के लिए अजय देवगन की कल्पना की थी. हालांकि अजय ने इस भूमिका को ठुकरा दिया, जो अंततः विवेक ओबेरॉय के पास चली गई. राकेश रोशन ने बताया कि वह अजय देवगन संग काम करना चाहते थे, लेकिन कभी मौका ही नहीं मिला. उन्होंने अजय की तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘बेहद बेहतरीन अभिनेता’ बताया, जो हर फिल्म में हमेशा एक महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ते हैं.

अजय देवगन को लेकर क्या बोले राकेश रोशन

राकेश ने शेयर किया कि जब उन्होंने कृष 3 की भूमिका के लिए अजय से संपर्क किया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि कहानी और स्टोरीलाइन बेहतरीन है, लेकिन एक झिझक भी है. अजय ने राकेश रोशन को कहा, “राकेश जी मेरे लिए ये करना थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि मैं भी हीरो हूं. मुझे अंत में कोई मारे, अच्छा नहीं लगेगा और आप तो कहानी से समझौता करेंगे नहीं.” निर्देशक ने इस बात पर सहमति जताते हुए जवाब दिया कि वह कहानी में कोई बदलाव नहीं करेंगे.

Also Read- Karan Arjun: सलमान-शाहरुख नहीं, इन 2 सुपरस्टार को राकेश रोशन मानते हैं मॉडर्न ‘करण अर्जुन’, डिटेल्स इनसाइड

Also Read: Akshay Kumar को डायरेक्ट करेंगे अजय देवगन, बाजीराव ने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर किया बड़ा ऐलान, फैंस एक्साइटेड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >