Ajay Devgn: अजय देवगन का असली नाम जानते हैं आप, बॉलीवुड के सिंघम के बारे में ये बातें आज ही जानें

Ajay Devgn: अजय देवगन इन-दिनों ट्रेंड में है, आज उनकी फिल्म औरों में कहां दम था सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस मूवी में सिंघम एक्टर तब्बू के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं. आज हम आपको एक्टर के जीवन की कुछ अनसुनी बातें बताएंगे.

Ajay Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन पिछले तीन दशकों से अधिक समय से हिंदी सिनेमा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं. अपने करियर में, अभिनेता ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है, जिसे आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं. कॉमेडी हो या फिर एक्शन, ड्रामा और रोमांस, अजय ने हर जॉनर में महारत हासिल की है. वह बॉलीवुड के बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं. उन्हें एक बार नहीं बल्कि दो बार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. पद्म श्री प्राप्तकर्ता ने अपने करियर की शुरुआत एक एक्शन हीरो के रूप में की थी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया वह निर्देशक और निर्माता भी बने.

फिर से थियेटर्स में धमाल मचा रहे हैं अजय देवगन

आज अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिव्यू मिला है. इस फिल्म में एक्टर के साथ तब्बू भी है. नीरज पांडे की ओर से निर्देशित यह फिल्म दो प्रेमियों की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो 20 साल पहले अलग हो गए थे, क्योंकि नायक को जेल हो गई थी. हालांकि, जब वह जेल से रिहा हुआ तो उसे अपना खोया हुआ प्यार फिर से मिला और वह गायब क्यों हुआ था, इस सच्चाई का भी पता चला.

Also Read- Son of sardar 2: अजय देवगन की नई फिल्म में ‘गली बॉय’ की किस अभिनेत्री की होगी एंट्री? जानिए!

Also Read- Singham Again: रोहित शेट्टी ने अजय देवगन स्टारर फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हर बार मुझे दर्शकों…

Also Read- Singham Again में दमदार होगा श्वेता तिवारी का रोल, अजय देवगन संग करेंगी एक्शन

अजय देवगन के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

  • 1969 में जन्मे अजय दिवंगत एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं.
  • अजय का असली नाम विशाल वीरू देवगन है. उन्होंने अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले अपने नाम को बदल लिया था. ऐसा इसलिए क्योंकि विशाल नाम के कई एक्टर्स लॉन्च हो चुके थे.
  • अजय ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी. कुकू कोहली की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री मधु मेन लीड में थी.
  • फूल और कांटे के लिए अजय को फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था.
  • इसके बाद अजय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, वह ‘जिगर’, ‘दिलवाले’, ‘सुहाग’, ‘विजयपथ’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आए.
  • 1999 में, अजय ने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन हिंदू समारोह में अभिनेत्री काजोल संग शादी रचाई
  • बॉलीवुड के सिंघम भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं.
  • 2008 में, अजय ने फिल्म यू, मी और हम से निर्देशन की शुरुआत की और बाद में शिवाय (2016), रनवे 34 (2022) और भोला (2023) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Auron Mein Kahan Dum Tha: अजय देवगन की फिल्म FLOP होगी या HIT, यहां जानें एडवांस बुकिंग का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >