Aishwarya Rai: गणपति दर्शन को गयी ऐश्वर्या राय भीड़ से घिरीं, बेटी आराध्या बच्चन से कहा- तुरंत करो यह काम

ऐश्वर्या राय अपनी मां और बेटी आराध्या के साथ गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेने के लिए एक पंडाल पहुंची थीं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भीड़ से घिरीं दिख रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई में एक गणपति पंडाल पहुंची थीं. वो गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेने पहुंची थी. गणपति पंडाल में एक्ट्रेस भीड़ से घिरीं दिखी और उनके चेहरे से साफ दिख रहा कि ���ो बहुत असहज हो गई थी. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में ऐश्वर्या पिंक सलवार सूट में और आराध्या येलो सूट में नजर आ रही है. वीडियो में तीनों मां-बेटी भीड़ से घिरी दिख रही है. उनके चारों तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस अपनी मां को पकड़े हुए है और वो आराध्या को जल्दी से कार में बैठने का निर्देश देती है. एक्ट्रेस अपनी बेटी से कहती है, कार आ गई है, तुम जाओ. उसके बाद ऐश अपनी मां को धीरे-धीरे कर कार की तरफ लेकर जाती है. हालांकि वीडियो में अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए. गौरतलब है कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन से शादी साल 2007 में हुई थी और कपल के घर एक नन्ही सी राजुकमारी ने जन्म हुआ.

Also Read- Aishwarya Rai और अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच बिग बी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- सब खत्म हो…

Also Read- Kaun Banega Crorepati 16: पटना की निशा राज को अमिताभ बच्चन ने दिया स्पेशल गिफ्ट, कहा- हमको आपकी बातें सुनते…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >